Aligarh News : कोलकाता रेप कांड को लेकर AMU छात्राओं ने किया प्रदर्शन, आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग   

UPT | कोलकाता रेप कांड को लेकर AMU छात्राओं ने किया प्रदर्शन

Aug 21, 2024 02:53

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ रेप कर हत्या के विरोध में मंगलवार को बाबे सैयद गेट पर  प्रदर्शन किया।

Short Highlights
  • छात्राओं ने रेप फ्री इंडिया बनाने की मांग की 
  • आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले
Aligarh News : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट महिला डॉक्टर के साथ रेप कर हत्या के विरोध में मंगलवार को बाबे सैयद गेट पर  प्रदर्शन किया।  छात्राओं ने दुष्कर्म व महिला अत्याचार विहीन भारत की मांग की है। छात्राओं ने रुल आफ ला के इंप्लीमेंट के नारे लगायें। छात्राओं ने हाथ में बैनर व पोस्टर लेकर कोलकाता रेप केश में आरोपियों को कठोक सजा देने की आवाज उठाई।  

छात्राओं ने रेप फ्री इंडिया बनाने की मांग की 
अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज की सैकड़ो छात्रायें मंगलवार बाबे सैयद गेट पर एकत्रित हुई।  छात्राओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कहा कि हम दुष्कर्म और महिला अत्याचार विहीन भारत चाहते हैं।  निर्भयाकांड , कठुआ , हाथरस, उन्नाव, मणिपुर कांड सहित दर्जनों चर्चित ऐसी घटनाएं हैं , जो देश को शर्मसार कर रही हैं। हमारी मांग है की ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ महिला अत्याचार विहीन देश बनाया जायें। जब तक देश की महिलाएं सुरक्षित नहीं होगी। तब तक देश विकसित नहीं हो सकता है।  

आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले
प्रोटेस्ट कर रही छात्राओं ने कहा कि जब तक सत्ता में रेपिस्ट बैठे रहेंगे, तब तक इस प्रकार के क्राइम पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता। हमारी मांग है कि दुष्कर्म व महिला अत्याचारों के विरुद्ध और कड़े कानून बनाए जाएं।  कोलकाता रेजीडेंट डॉक्टर दुष्कर्म हत्या के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएं। छात्रा नादिरा ने कहा कि हम रेप फ्री इंडिया चाहते हैं। हम हर उस क्राइम के खिलाफ खड़े हैं, जो महिलाओं के खिलाफ होता आ रहा है। सोशल मीडिया पर आइटम सॉन्ग को बंद किया जाएं, क्योंकि यह सॉग महिलाओं को टारगेट करते हैं और फिर बच्चों की थिंकिंग डेवलप होती है। सरकार को  कुछ करना चाहिए। छात्राओं ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना बहुत दर्दनाक है। इस घटना से जो लड़कियां घर से बाहर निकल कर पढ़ना चाहती हैं, उनके लिए बहुत भय का माहौल है। सरकार से बस एक ही डिमांड है कि जो इन्वेस्टिगेशन चल रही है। आरोपी को जल्द से जल्द कठोर सजा मिले।  

Also Read