Hathras News : लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा युवक पकड़ा गया, हाथ पर लिखा है महादेव, लेकिन...

UPT | पुलिस हिरासत में लड़कियों से छेड़खानी का आरोपी।

Oct 15, 2024 14:18

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शहर स्थित घंटाघर बाजार में सरेआम लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे एक युवक कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इन लोगों का आरोप है कि यह युवक आती-जाती लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा...

Hathras News : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शहर स्थित घंटाघर बाजार में सरेआम लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे एक युवक कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इन लोगों का आरोप है कि यह युवक आती-जाती लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा है और छेड़खानी कर रहा है। कुछ लोगों ने इस युवक को पकड़कर उसका नाम पूछा तो युवक ने अपना नाम अरमान बताया। लेकिन, उसके हाथ पर एक टैटू बना हुआ है, जिस पर महादेव लिखा है। इस पर लोगों को शक हुआ और वहां हंगामा शुरू हो गया।

पुलिस से हुई नोकझोंक
मामले की सूचना पर कुछ हिंदूवादी संगठन के लोग भी मौके पहुंच गए। पकड़े गए युवक से जब कुछ लोग अपने स्तर से पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम अरमान बताया। इस हंगामे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक से जानकारी की और युवक को अपने साथ ले जाने लगी, तभी वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को रोक लिया। उनकी पुलिस से भी नोकझोंक हो गई।

पुलिस को नहीं मिली शिकायत
कुछ लोगों ने इस मामले का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।पुलिस ने भीड़ से युवक को निकाला और उसे अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस इस युवक से पूछताछ कर रही है। अभी तक इस युवक के खिलाफ कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली है। सदर कोतवाली पुलिस अब मामले में अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।

Also Read