घर में चारपाई पर सो रहा था किसान : नीचे से आ रही थी अजीब आवाज, झांककर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन

सोशल मीडिया | सांकेतिक तस्वीर

Sep 01, 2024 20:11

शिव सिंह नामक किसान अपने घर में सो रहा था। अचानक उसे चारपाई के नीचे से अजीब आहट महसूस हुई। जब उसने देखा कि एक मगरमच्छ चारपाई के नीचे लेटा है

Short Highlights
  • घर में चारपाई पर सो रहा था किसान
  • नीचे ही मौजूद था मगरमच्छ
  • वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Kasganj News : कासगंज के एक गांव में किसान अपने घर के अंदर ही लगी चारपाई पर सो रहा था। अचानक उसे चारपाई के नीचे से अजीबोगरीब आवाज सुनाई देने लगी। उसने पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब वह आवाज से परेशान हो गया, तो उसने चारपाई के नीचे झांककर देखा। लेकिन वहां का दृश्य देख किसान हक्का-बक्का रह गया। दरअसल एक मगरमच्छ खेत के रास्ते होकर एक किसान के घर में घुस गया था।

पैरों तले खिसक गई जमीन
घटना की जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 6 बजे, शिव सिंह नामक किसान अपने घर में सो रहा था। अचानक उसे चारपाई के नीचे से अजीब आहट महसूस हुई। जब उसने देखा कि एक मगरमच्छ चारपाई के नीचे लेटा है, तो उसकी चीख-पुकार ने पूरे घर और गांव में अफरातफरी मचा दी। 

वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शिव सिंह की चीखें सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। घटनास्थल पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मगरमच्छ को रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत पकड़ने का प्रयास शुरू किया। वन विभाग की टीम ने घंटों की मेहनत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे पुनः पानी में छोड़ दिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और अब स्थिति सामान्य हो गई है। 

मगरमच्छ को पानी में छोड़ा
गांववासियों का कहना है कि मगरमच्छ संभवतः भटीकरा-निजामपुर माइनर से निकलकर खेतों में आया और फिर शिव सिंह के घर में घुस गया। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर सटीक रेस्क्यू किया और मगरमच्छ को सुरक्षित पानी में छोड़ा। यह घटना न केवल निजामपुर गांव के लिए बल्कि आसपास के गांवों के लिए भी चर्चा का विषय बनी है।

Also Read