आलू का पाउडर बड़े काम का : अलीगढ़-हाथरस में बढ़ा उत्पादन, विदेशों से मांग में उछाल आया, जानिए हर बात

UPT | आलू की खेती

Oct 01, 2024 20:03

आलू की सबसे ज्यादा पैदावार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हाथरस में होती हैं, लेकिन मांग विदेशों तक है। प्रदेश के ये जिले आलू उत्पादक क्षेत्र के रूप में जाने जाते हैं...

Aligarh News : आलू एक ऐसी चीज, जिसके बिना लगभग सभी सब्जी अधूरी है, इसके बिना लोगों का हल्का-फुल्का नाश्ता भी पूरा नहीं होता। पराठे, सब्जी से लेकर नमकीन और चिप्स तक आलू ने अपनी जगह बनाई है, और यह अपना दायरा बढ़ाता ही जा रहा है।आलू अब पाउडर के रूप में भी उपलब्ध हैं। आलू की सबसे ज्यादा पैदावार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और हाथरस में होती हैं, लेकिन मांग विदेशों तक है। प्रदेश के ये जिले आलू उत्पादक क्षेत्र के रूप में जाने जाते हैं, और यहां अब आलू से पाउडर बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

आलू पाउडर का हो रहा उत्पादन
यहां के किसान आलू से नमकीन और चिप्स बनाने के साथ-साथ अब आलू पाउडर का उत्पादन भी कर रहे हैं। वर्तमान में, लगभग 75 टन आलू पाउडर रोजाना तैयार किया जा रहा है, और भविष्य में 2025 तक इस क्षेत्र में तीन इसी काम के लिए और कंपनियों के सक्रिय हो जाएंगी।



आलू पाउडर की बढ़ती मांग
अलीगढ़ और हाथरस में बड़े पैमाने पर आलू की खेती होती है। कई प्रमुख चिप्स निर्माताओं द्वारा इस आलू की खरीद की जाती है। आलू पाउडर की बढ़ती मांग के साथ, व्यापारियों का मानना है कि विदेशों में भी इसका उपयोग बर्गर, कटलेट, पराठे और टिक्की जैसे व्यंजनों में हो रहा है। इस्राइल, ब्राजील और इंडोनेशिया जैसे देशों में अलीगढ़ का आलू पाउडर निर्यात किया जा रहा है। 2018 में, गुयाना को 29 टन आलू का निर्यात किया गया था, जो एफपीओ के माध्यम से हुआ था।

इस तरह बनता है आलू पाउडर
एक कंपनी के मालिक अतुल ने बताया कि  रोजाना 75 टन आलू का पाउडर तैयार होता है। आलू को पहले छीला और धोया जाता है, फिर उबालकर पीसकर सुखाया जाता है, जिससे पाउडर बनाया जाता है। इस पाउडर का उपयोग विभिन्न व्यंजनों में किया जा सकता है और इसकी कीमत 120 से 130 रुपये प्रति किलो के आसपास है। जिला उद्यान अधिकारी शिवानी ने कहा कि आलू के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है, जो कि इस उद्योग के लिए एक सकारात्मक संकेत है।

आलू की खेती का क्षेत्रफल
अलीगढ़ :
30,245 हेक्टेयर
हाथरस : 50,000 हेक्टेयर

कोल्ड स्टोरेज की जानकारी
कुल कोल्ड स्टोरेज :
256
भंडारण क्षमता : 22 लाख मीट्रिक टन

Also Read