Amethi News : पुजारी के घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला, पत्नी और मां समेत तीन घायल...

UPT | दबंगों के हमले में घायल महिला।

Sep 16, 2024 12:49

अमेठी में देर रात दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने मंदिर के पुजारी के घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों के हमले में मंदिर के पुजारी समेत उसकी पत्नी...

Amethi News : अमेठी में देर रात दबंगों ने जमकर तांडव मचाया। लाठी डंडों और धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने मंदिर के पुजारी के घर में घुसकर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों के हमले में मंदिर के पुजारी समेत उसकी पत्नी और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुजुर्ग मां की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दबंगों ने ताबड़तोड़ गोलियां भी चलाईं थीं। गोली से पुजारी की मां का चेहरा उड़ गया है। गौरीगंज पुलिस को मौके से दो धोखे भी बरामद हुए हैं।

ये है पूरा मामला
मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के राघीपुर गांव का है, जहां स्थित शक्तिपीठ दुर्गंन भवानी धाम में स्थित शिव मंदिर के पुजारी गोरखनाथ गिरी और गांव के रहने वाले विपुल सिंह में किसी बात को लेकर शनिवार को विवाद हो गया था। विवाद के बाद विपुल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोरखनाथ की पिटाई कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने एक नामजद समेत तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार की देर रात विपुल सिंह अपने साथियों के साथ पुजारी गोरखनाथ गिरी के घर पहुंचा। घर में घुसकर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दबंगों ने इस दौरान गोलियां भी चलाईं। हमले में पुजारी गोरखनाथ गिरि 53 वर्ष, पुजारी के पत्नी माया देवी 45 वर्ष और पुजारी की मां राजकुमारी 75 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन फानन में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुजारी की मां राजकुमारी की हालात गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। पुजारी गोरखनाथ और उनकी पत्नी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली लगने से पुजारी की मां का चेहरा उड़ गया है। 

गोली से मां का चेहरा उड़ा
पुजारी के मुताबिक, विपुल सिंह, विक्रम सिंह, निर्भय सिंह, आकाश सिंह, शशांक सिंह समेत पांच 6 अज्ञात लोगों ने हमला किया था। इस दौरान दबंगों ने पिस्टल से गोलियां भी चलाईं हैं। गोली से उसकी मां का चेहरा उड़ गया है। दबंगों ने घर के बाहर खड़ा छोटा हाथी वाहन और साइकिल में भी तोड़फोड़ की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को मौके पर दो खोखे भी मिले हैं। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

10 के खिलाफ मुकदमा
गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि 6 नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी एक व्यक्ति को हिरासत के लिया गया है।

Also Read