Ayodhya News : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंचीं रामनगरी, जनपद की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का कराया जाएगा कायाकल्प

UPT | Governor Anandiben Patel

Apr 13, 2024 23:40

प्रदेश की महामहिम आनंदीबेन पटेल शनिवार को राम नगरी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि राम लला हमारे बीच में विराजमान हैं। हमारे हृदय में भी विराजमान हैं। रामलला का बहुत ही...

Short Highlights
  • रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं लाखों लोग
  • ऐसे में घूमते नंगे बच्चों के लिए कुछ करें अफसर
Ayodhya News : प्रदेश की महामहिम आनंदीबेन पटेल शनिवार को राम नगरी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि राम लला हमारे बीच में विराजमान हैं। हमारे हृदय में भी विराजमान हैं। रामलला का बहुत ही भव्य दिव्य मन्दिर बन रहा है।

लाखों -करोड़ों लोग कर रहे हैं रामलला का दर्शन
राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने कहा कि मैंने अधिकारियों से पूछा कि लाखों -करोड़ों लोग बालस्वरूप में विराजे रामलला का दर्शन, पूजन -अर्चन और साधना के लिए अयोध्या आ रहे हैं। ऐसे में आसपास के नंगे-पुंगे बच्चे घूमते रहेंगे तो अच्छा लगेगा क्या। छोटे बच्चे हमारे लिए राम लला हैं। उनके लिए हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए सोचा है कि अयोध्या जनपद की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराया जाएगा।

खेलने, भोजन व अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी
आंगनबाड़ी केंद्रों पर  बच्चों के खेलने बैठने और लिखने के साथ भोजन के लिए सब कुछ हम उपलब्ध करेंगे। यह हमारी मुहिम है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि आगामी 25 साल जब आजादी का 100 साल होगा तो कौन देश को आगे बढ़ाएगा? किसके कंधे पर आने वाली है जिम्मेदारी? कौन बनाएगा विकसित भारत। जो आज स्कूलों में सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ते हैं वही धीरे-धीरे बड़े होंगे और वही भारत को विकसित बनाने वाले हैं। ऐसे में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करना होगा। इसके लिए मुहिम चलाना होगा।

Also Read