Ballia News : सपा विधायक का दावा, 2027 विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता पर काबिज होगी पार्टी

UPT | फेफना विधानसभा के सपा विधायक संग्राम सिंह यादव।

Jun 06, 2024 12:29

पूर्वांचल के साथ बलिया जनपद में समाजवादी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर सपा जिलाध्यक्ष एवं फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह यादव ने बड़ा दावा किया है। कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव-2024 में...

Ballia News : पूर्वांचल के साथ बलिया जनपद में समाजवादी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर सपा जिलाध्यक्ष एवं फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह यादव ने बड़ा दावा किया है। कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव-2024 में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन रहा है। इससे भी बेहतर प्रदर्शन साल 2027 के विधानसभा चुनाव में होगा। 

अखिलेश ने सपा को बनाया सबसे बड़ी पार्टी
विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जितने भी मुद्दे उठाए थे, उनकी बातों पर जनता ने विश्वास किया और उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया। सपा मुखिया ने पूरी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ ही समाज को एक गुलदस्ते में बांधने का काम किया है। जिसमें सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर भाजपा को हराने का काम किया है। 

साल 2027 में और मजबूत दिखेगी सपा
संग्राम सिंह यादव ने कहा कि जनता ने तय कर लिया है कि अब बदलाव जरूरी है। यह आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में और मजबूती से दिखाई देगा। बलिया लोकसभा सीट पर सपा उम्मीदवार सनातन पांडेय को जीत दिलाने के लिए उन्होंने जनपद की जनता को धन्यवाद दिया। कहा कि जिस तरह से हर वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी को अपना मत देकर चुनाव जिताने का काम किया हैं। यही काम जनता अब 2027 के विधानसभा के चुनाव में अखिलेश यादव को अपना मत देकर मुख्यमंत्री बनने का काम करेगी। 

नारद राय पर तंज कसा
विधायक ने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नारद राय के पार्टी छोड़ने पर जमकर तंज कसा। भाजपा व नारद राय पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस दिन उनके भाई भाजपा का झंडा अपने घर पर लगाए थे, वह रो रहे थे। उनकी चाल को जनता समझ गई है और अब उनका काम खत्म हो गया है। भाजपा में कभी वह कुछ बन जाएं तो हमें बताइएगा। मैं यही रहूंगा। 

Also Read