नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज : सरकारी फाइलें फाड़ने का आरोप, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

UPT | सरकारी फाइलें फाड़ने का आरोप

Oct 17, 2024 21:24

बलिया के चितबड़ागांव नगर पंचायत कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने और सरकारी फाइलें फाड़ने के आरोप में आक्रोशित कर्मचारियों ने तहरीर दी है...

Ballia News : बलिया के चितबड़ागांव नगर पंचायत कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करने और सरकारी फाइलें फाड़ने के आरोप में आक्रोशित कर्मचारियों ने तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कर्मचारियों ने अपनी तहरीर में बताया...
कर्मचारियों ने अपनी तहरीर में बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में रणजीत सिंह टुनटुन निवासी सहाड़ी थाना चितबड़ागांव ने कार्यालय में पहुंचकर कर्मचारियों से गाली-गलौज की और सरकारी फाइलें फाड़ दीं। इस मामले में सफाई नायक गनेश राम ने तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हो चुके हैं।



स्थानीय पुलिस को सूचित किया
इस मामले पर जब अधिशासी अधिकारी धर्मराज से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वे मीटिंग के लिए लखनऊ गए थे। उन्होंने कहा कि कार्यालय में नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और सरकारी फाइलों को फाड़ने की घटना का मामला उनके संज्ञान में आया है। इसके बाद, उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई की और आरोपी को थाने ले जाकर विधिक कार्यवाही शुरू की।

पुलिस का बयान
इस मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों से गाली-गलौज और सरकारी फाइलों को फाड़ने के संबंध में कर्मचारियों की लिखित तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Also Read