Ballia News : सनबीम स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, जानें अतिथियों ने क्या कहा...

UPT | बच्चों के शानदार कार्यक्रमों ने सबका मन मोहा।

Oct 10, 2024 10:30

जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम स्कूल में दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यालय के नौनिहालों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्या ने माता को चुनरी अर्पित की। नवदुर्गा की...

Ballia News : जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय सनबीम स्कूल में दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसमें विद्यालय के नौनिहालों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। प्रधानाचार्या ने माता को चुनरी अर्पित की। नवदुर्गा की प्रस्तुति और राम दरबार की झांकी ने माहौल भक्तिमय बना दिया। उधर, डांडिया नृत्य कर बच्चों ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया। शिक्षकों ने अविश्वसनीय गीत और डांडिया नृत्य के साथ नमन हाल को जगमगा दिया।

बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है दशहरा
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुमिता सिन्हा (सीएमएस, जिला महिला अस्पताल बलिया) रहीं। डॉ. सुमिता सिन्हा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दशहरा त्योहार को बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक बताया। विद्यालय के निदेशक कुंवर अरुण सिंह ने दशहरा को भारतीय संस्कृति के प्रमुख त्योहारों में अग्रणी बताया और कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र समूचे भारतवर्ष के लिए अनुकरणीय है। इस दिन प्रभु श्रीराम ने रावण का वध और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध करके धरती को राक्षसों के आतंक से मुक्त किया था।

ये भी रहे मौजूद
प्रधानाचार्या डा. अर्पिता सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडमिन संतोष चतुर्वेदी, एकेडमिक डीन शहर बानो, हेड मिस्ट्रेस नीतू पांडेय, कोआर्डिनेटर निधि सिंह, जय प्रकाश यादव, रेनू दूबे समेत अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Also Read