बलिया में मनाया स्वतंत्रता दिवस : डीएम प्रवीण कुमार ने किया ध्वजारोहण, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

UPT | कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने फहराया तिरंगा, परिसर की साफ-सफाई भी की

Aug 16, 2024 00:49

जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने आवास पर ध्वजारोहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भी तिरंगा फहराया।

Short Highlights
  • डीएम ने आवास व जिला कलेक्ट्रेट पर किया ध्वजारोहण
  • बोले-क्रांतिकारी धरती पर ध्वजारोहण करना मेेरे लिए गर्व की बात

Ballia News : जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपने आवास पर ध्वजारोहण करने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भी तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट के भीतर नेता जी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित किया।

बलिया की क्रांति वीर गाथा की सराहना
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बलिया की क्रांतिकारी धरती पर ध्वजारोहण करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बलिया की क्रांति वीर गाथा की सराहना की और सभी से अपील की कि वे स्वतंत्रता के महत्व को समझें और हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को हमेशा याद रखें। डीएम ने अधिकार के साथ कर्तव्य का पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए ताकि बलिया का विकास हो सके।



क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें 70 बालकों और 40 बालिकाओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को बीएसए मनीष सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार ने प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया और उनकी हौसलाअफजाई की। 

इन्हें किया पुरस्कार से सम्मानित
बालक वर्ग में जेपी राजभर ने पहला स्थान, साहब सिंह ने दूसरा स्थान, अनुभव यादव ने तीसरा स्थान, दीपक प्रसाद ने चौथा स्थान, प्रदीप कुमार ने पांचवा स्थान, और शिवनारायण राजभर ने छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में संध्या यादव ने पहला स्थान, अंजली कुमारी ने दूसरा, माधुरी कुमार ने तीसरा, नेहा यादव ने चौथा, श्रेया संतोष ने पांचवा, और नंदनी गोंड ने छठा स्थान प्राप्त किया। दिव्या यादव को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ये सभी रहे मौजूद
इस अवसर पर गणेश पाठक, एनवाईके के उप निदेशक कपिल देव, क्रीडाधिकारी जवाहर सिंह यादव, उप क्रीडाधिकारी अजय साहू, जावेद अख्तर, गयासुद्दीन, और कबड्डी कोच सोनिया भी मौजूद थीं। स्टेडियम के अरविंद सिंह ने समारोह का संचालन किया। इस तरह, स्वतंत्रता दिवस के दिन बलिया में विविध गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता की भावना और उत्साह का उत्सव मनाया गया।

Also Read