लोकसभा चुनाव : सबसे ज्यादा खर्च करके भी चुनाव नहीं जीत पाए निरहुआ, सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने किया इतना...

UPT | बीजेपी प्रत्याशी दिनेशलाल यादव और सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव

Jul 11, 2024 14:38

लोकसभा चुनाव के नतीजें आने के बाद प्रत्याशियों ने अपने चुनावी खर्चों का विवरण ट्रेजरी में जमा कर दिया है। इसमें सबसे अधिक खर्च करने वाले बीजेपी के प्रत्याशी दिनेशलाल यादव है। जिन्होंने अपने...

Azamgarh News : लोकसभा चुनाव के नतीजें आने के बाद प्रत्याशियों ने अपने चुनावी खर्चों का विवरण ट्रेजरी में जमा कर दिया है। इसमें सबसे अधिक खर्च करने वाले बीजेपी के प्रत्याशी दिनेशलाल यादव है। जिन्होंने अपने चुनावी प्रचार के लिए 72 लाख रुपये से अधिक की राशि खर्च की है। इसके अलावा लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट पर भाजपा की दूसरी प्रत्याशी नीलम सोनकर सबसे आगे रही।

कब हुआ था चुनाव
इस बार लोकसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को आचार संहिता लागू की गई थी। जिसमें निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों और मार्गदर्शन का पालन किया गया। मतदान 25 मई को खत्म हुआ और मतगणना 4 जून को समाप्त हुई। जिसके बाद खर्चों का विवरण ट्रेजरी जमा करने की 30 जून आखिरी तारीख थी। आजमगढ़ लोकसभा सीट से नौ और लालगंज सुरक्षित सीट से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

जानिए किसने कितना किया खर्च
आजमगढ़ और लालगंज लोकसभा सीटों के सभी प्रत्याशियों ने 30 जून तक चुनाव में खर्च हुई धनराशि की जानकारी दे दी है। इस चुनाव में सबसे अधिक धनराशि खर्च करने वाले उम्मीदवार आजमगढ़ से भाजपा के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेशलाल यादव (निरहुआ) हैं, जिन्होंने 72 लाख 23 हजार 90 रुपये खर्च किए। दूसरे स्थान पर उनके साथी भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर हैं, जिन्होंने लालगंज सुरक्षित सीट पर 56 लाख 9 हजार 747 रुपये खर्च किए। इसके अलावा सपा के धर्मेंद्र यादव ने 65 लाख 92 हजार 719 रुपये, बसपा की सबीना अंसारी ने 39 लाख 58 हजार 535 रुपये, जनराज्य पार्टी के पारस यादव ने 2 लाख 58 हजार 145 रुपये, बीजेपी के निर्दल प्रत्याशी पंकज कुमार यादव ने 51 हजार 887 रुपये, विजय कुमार ने 69 हजार 466 रुपये, शशिधर ने 1 लाख 31 हजार 488 रुपये, और जनक्रांति पार्टी के महेंद्रनाथ यादव ने 25 हजार रुपये खर्च किए। इसी तरह, लालगंज से सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने 46 लाख 1 हजार 687 रुपये, बसपा की डॉ. इंदु चौधरी ने 22 लाख 34 हजार 964 रुपये खर्च किए।

धर्मेंद्र यादव ने दिनेश लाल को दी मात 
आजमगढ़ लोकसभा चुनाव से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने बीजेपी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को मात दी है। धर्मेंद्र यादव ने कुल 1,61,035 वोटों से विजय हासिल की हैं। इस चुनाव में इन दोनों के अलावा कुल नौ अन्य उम्मीदवार भी मैदान में उतरे थे।

Also Read