मऊ
ऑथर Jyoti Yadav

भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान हिंसा : गर्म तेल से झुलसे लोग, तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा

UPT | भाजपा की सदस्यता न लेने पर पीटा

Oct 06, 2024 19:37

दुकानदार ने पुलिस को बताया कि जब एक व्यक्ति ने भाजपा की सदस्यता लेने के लिए उनका फोन नंबर मांगा, तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद, उस व्यक्ति के साथ आए पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया...

Mau News : मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान एक अंडा दुकानदार और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष हो गया। घटना बढुआ गोदाम स्थित नसीरपुर मोड़ के पास हुई, जिसमें दुकानदार मुन्ना भारती और उनके बेटे झुलस गए।

सीएम योगी ने किया महाकुंभ 2025 के लोगो का उद्घाटन : सभी धर्मिक स्थलों और सनातन परंपराओं को मिली जगह, यूनेस्को से मिली मेले को मान्यता

झड़प में झुलसे लोग
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि जब एक व्यक्ति ने भाजपा की सदस्यता लेने के लिए उनका फोन नंबर मांगा, तो उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद, उस व्यक्ति के साथ आए पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कढ़ाई में रखा गर्म तेल उनके बेटे विश्वजीत पर गिर गया, जिससे वह झुलस गए।


तीन नामजद और 20 अज्ञात पर मामला दर्ज
दूसरी तरफ, भाजपा कार्यकर्ता रितेश कुमार ने भी घटना की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि दुकानदारों ने उन्हें गालियां दीं और उनकी सदस्यता अभियान का विरोध किया, जिसके बाद झड़प शुरू हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर तीन नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष नुपूर अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है और किसी को भी भाजपा की सदस्यता लेने के लिए सहमति जरूरी है। 
लखनऊ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : एयर इंडिया की फ्लाइट रनवे से लाई गई वापस, जानिए वजह
 

Also Read