बीजेपी विधायक ने तोड़ा तीन साल का व्रत : कोरोना समाप्ति और पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल पर किया अन्न ग्रहण

UPT | Mahesh Chandra Gupta

Aug 11, 2024 14:36

कोरोना महामारी के दौरान प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक विश्व में कोरोना समाप्त नहीं होगा, तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। इस संकल्प को उन्होंने बाद में और आगे बढ़ाया, यह कहते हुए कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Short Highlights
  • भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अनोखा संकल्प पूरा किया
  • भाजपा विधायक ने एक विशेष समारोह में अन्न ग्रहण किया
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संकल्प की सराहना की
Budaun News : उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने एक अनोखा संकल्प पूरा किया है। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक विश्व में कोरोना समाप्त नहीं होगा, तब तक वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगे। इस संकल्प को उन्होंने बाद में और आगे बढ़ाया, यह कहते हुए कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार शपथ नहीं लेंगे, तब तक वे अपना व्रत जारी रखेंगे। अब, लगभग तीन साल बाद, दोनों शर्तें पूरी होने पर, उन्होंने एक विशेष समारोह में अन्न ग्रहण किया।

कई प्रमुख भाजपा नेता हुए शामिल
वहीं इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कई प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए। इनमें उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और बी.एल. वर्मा प्रमुख थे। इन नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से विधायक गुप्ता को अन्न ग्रहण करवाया। यह कार्यक्रम विधायक महेश चंद्र गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था, जिसमें अन्न ग्रहण के साथ-साथ कार्यकर्ता सम्मान समारोह भी शामिल था।



प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विधायक गुप्ता के संकल्प की सराहना की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को लगभग 62 वर्षों के बाद तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी गई है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। चौधरी ने पार्टी की एकजुटता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक परिवार है जहां लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

ये भी पढ़ें- बदलता उत्तर प्रदेश : यूपी में स्थापित होगा भारत का पहला उन्नत विनिर्माण केंद्र, डिजिटल तकनीक और नवाचार का होगा प्रमुख हब

Also Read