बरेली में आतिशबाजी पर सख्ती : दीपावली पर पांच स्थानों पर सजेगा पटाखा बाजार, मानक का पालन न करने पर होगी कार्रवाई

UPT | बाजार में बेचने के लिए सजाए गए पटाखे

Oct 22, 2024 17:11

पिछले दिनों देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में पटाखा विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके चलते प्रशासन एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है...

Short Highlights
  • बरेली में आतिशबाजी पर प्रशासन सख्त
  • शहर में पांच स्थानों पर बिकेंगे पटाखे
  • व्यापारियों को दी गई चेतावनी
Bareilly News : यूपी के बरेली में रोशनी के पर्व दीपावली पर पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन सख्त है। प्रशासन ने शहर में इस बार सात की जगह पांच स्थानों पर अस्थाई पटाखों की दुकान खोलने की अनुमति दी है। इसके साथ ही सभी पटाखा व्यापारियों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। अगर, मानकों के विपरीत गए, तो प्रशासन उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। इसके साथ ही लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी गई है। पिछले दिनों देहात के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में पटाखा विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया था। इसमें सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके चलते प्रशासन एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रहा है। 

नियमों का रखना होगा ख्याल 
दरअसल, पिछले महीने सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पटाखा विस्फोट से सात लोगों की जान चली गई थी। इसके साथ ही कई लोग घायल हुए थे। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, पुलिस आरोपियों को जेल भी भेज चुकी है। इस विस्फोट के बाद प्रशासन काफी अलर्ट है। जिसके चलते प्रशासन ने पटाखा बिक्री के मानकों पर विशेष जोर दिया है, इसलिए शहर में पहले सात स्थानों पर अस्थाई पटाखे का बाजार लगता था। मगर, इस बार प्रशासन ने पांच स्थानों पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी है।



जानें शहर में कहां-कहां मिलेंगे पटाखे
बरेली के सुभाष नगर में रेलवे मैदान, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान, कैंट के केवीआई चर्च के पास, हार्टमन स्थित रामलीला ग्राउंड और इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में पटाखों का बाजार लगेगा। यहां अस्थाई दुकान लगाने की अनुमति दी गई है। रेलवे मैदान में 15, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान में 30, कैंट के केवीआई चर्च के पास 10, हार्टमन स्थित रामलीला ग्राउंड में 35 से 40, इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में 30 अस्थाई दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है। 

व्यापारियों को मानकों का करना होगा पालन
इस बार जीआईसी और तुलसी नगर में पटाखे की दुकानें नहीं लगेंगी। इसका कारण, यहां आसपास आबादी का होना है। इसके साथ ही प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि सभी पटाखा व्यापारियों को निर्धारित मानकों का पालन करना होगा। अगर, मानकों के विपरीत जाते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Chitrakoot News : दीवाली पर 50 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद, दो राज्यों के अफसरों ने की चर्चा

Also Read