बरेली में मोबाइल टावर पर कॉलोनी के बाशिंदों का ऐतराज : बोले-टावर के रेडिएशन से बन रहे हैं कैंसर के मरीज

UPT | कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे लोग।

Sep 09, 2024 22:23

शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड पर आनंद नगर हार्टमैन तिराहा के पास प्लाट नंबर-2 में मोबाइल टॉवर लगा है। इस मोबाइल टावर को हटाने की मांग कॉलोनी के लोगों ने की।

Bareilly News : यूपी के बरेली में एक कॉलोनी के बाशिंदों ने मोबाइल टावर पर ऐतराज जताया है। उन्होंने मोबाइल टावर हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मोबाइल टॉवर के रेडिएशन से बीमारियां फैल रही हैं। इस मामले में एसडीएम सदर को एक ज्ञापन भी दिया। एसडीएम सदर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कालोनी के लोगों ने कहा कि मोबाइल टावर के कारण कई लोगों को कैंसर हो चुका है। इससे कई लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही तमाम लोग बीमार हैं। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। 

19 वर्ष से लगा है मोबाइल टावर 
शहर के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनीताल रोड पर आनंद नगर हार्टमैन तिराहा के पास प्लाट नंबर-2 में मोबाइल टावर लगा है। इस मोबाइल टावर को हटाने की मांग कॉलोनी के लोगों ने की। रेल यूनियन के कर्मचारी नेता मुकेश सक्सेना के नेतृत्व में स्थानीय लोग सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। कर्मचारी नेता मुकेश सक्सेना ने बताया कि कॉलोनी के बीच में मोबाइल टॉवर 2005 से लगा हुआ है। इसका कई बार कॉलोनी के लोगो ने विरोध किया। लेकिन टावर नहीं हटाया गया। 

कॉलोनी में कैंसर से चार मौतें
मोबाइल टावर से निकलने वाले रेडिएशन के कारण आसपास के घरों में चार मौते कैंसर से हो चुकी है। तीन चार मरीज अभी भी कैंसर से पीड़ित हैं। उनका दिल्ली में इलाज चल रहा है। इसकी शिकायत बीते दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई, तब वहां से जवाब मिला कि मोबाइल टावर लगाने की अनुमति जिला, राज्य प्रशासन देता है। लिहाजा हमारी मांग है कि जल्द से जल्द टावर को कालोनी से हटाया जाए। इस दौरान कालोनी के देवेश दुबे, अनिल अग्रवाल, प्रवेश जैन अवधेश आदि मौजूद थे।

Also Read