NEET Result-2024 : नीट परीक्षा में बस्ती के देवेंद्र को 277वीं रैंक, अनन्या दुबे को भी मिली सफलता

UPT | नीट में मिली सफलता।

Jun 06, 2024 00:24

पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल सकती है। बस इसका एक मंत्र है, वह है कम से कम हर रोज छह घंटे मन लगाकर तैयारी की जाए। सफलता मिलते देर नहीं लगेगी। इसी मंत्र से पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में 720 पूर्णांक में 715 अंक के साथ 277वीं रैंक हासिल मिली है।

Short Highlights
  • बस्ती के कुदरहा क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र को पहली बार में मिली सफलता
  • कलवारी क्षेत्र की अनन्या दुबे को मिली है 39525वीं रैंक, खुशी का माहौल
Basti News : बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी देवेंद्र ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (यूजी) में बड़ी सफलता पाई है। उन्हें नीट में 277वीं रैंक मिली है। उनकी इस सफलता ने बस्ती जिले का मान बढ़ाया है। बस्ती जिले की ही अनन्या दुबे ने भी नीट परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है। 

देवेंद्र को मिले 720 में से 715 अंक
देवेंद्र के पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। मां और पुष्पलता श्रीवास्तव भी उच्च शिक्षित होने के साथ हाउस वाइफ हैं। देवेंद्र ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और पिछले आईआईटी की परीक्षा पास कर चुके बड़े भाई  शिवेंद्र को देते हुए कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद एक साल कोटा में तैयारी की। कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम हुआ कि उन्हें पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल सकती है। बस इसका एक मंत्र है, वह है कम से कम हर रोज छह घंटे मन लगाकर तैयारी की जाए। सफलता मिलते देर नहीं लगेगी। इसी मंत्र से पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में 720 पूर्णांक में 715 अंक के साथ 277वीं रैंक हासिल मिली है।

शिक्षिका की बेटी को मिली सफलता
कलवारी क्षेत्र के मनौवा गांव निवासी पंकज कुमार दुबे की पुत्री अनन्या को 39525वीं रैंक मिली है।
 अनन्या को 720 के पूर्णांक में 639 अंक मिले हैं। अनन्या की माता प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। अनन्या को नीट परीक्षा 2024 में सफलता पहले प्रयास में मिली है। 

Also Read