घर से बिना बताए निकल गया बच्चा : गुल्लक के पैसे भी ले गया साथ, पुलिस को बरेली में मिली लोकेशन

सोशल मीडिया | घर से बिना बताए निकल गया बच्चा

Oct 24, 2024 15:14

बस्ती में एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा अपने घर से लापता हो गया। जाते-जाते वह अपने साथ गुल्लक में रखे पैसे भी ले गया। बच्चे की मां जब घर पहुंची तो उसे इसकी जानकारी हुई।

Short Highlights
  • घर से बिना बताए निकल गया बच्चा
  • गुल्लक के पैसे भी ले गया साथ
  • पुलिस को बरेली में मिली लोकेशन
Basti News : बस्ती में एक तीसरी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा अपने घर से लापता हो गया। जाते-जाते वह अपने साथ गुल्लक में रखे पैसे भी ले गया। बच्चे की मां जब घर पहुंची तो उसे इसकी जानकारी हुई। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने इसके बाद मामले की जांच शुरू की।

जानिए क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला बस्ती के शिव कॉलोनी का है। यहां बबीता चौधरी नामक महिला अपने बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला किसी ऑफिस में काम करती है और उनका बच्चा कॉलोनी में ही स्थित प्रैक्टिस विद्यापीठ में कक्षा तीन का छात्र है। महिला ने बताया कि बुधवार को जब वह ऑफिस में थीं, तभी उनका बच्चा स्कूल से घर आया था।



सीसीटीवी कैमरे में दिया दिखाई
लेकिन जब महिला ऑफिस से अपने घर पहुंची, तो उसे कहीं भी बच्चा दिखाई नहीं दिया। बहुत खोजने पर भी जब कुछ पता नहीं चला, तो उसने सीसीटीवी फुटेज देखनी शुरू की। इसमें पाया कि शाम करीब 3 बजे बच्चा अकेले ही घर से निकलकर कहीं जा रहा है। महिला ने घर में चेक कर पाया कि वह अपने साथ गुल्लक में रखे पैसे भी ले गया है।

पुलिस को मिली बच्चे की लोकशन
इसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद बच्चे की लोकेशन ट्रेस कर ली गई। पुलिस को उसकी लोकेशन बरेली में मिली। महिला ने बताया कि पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है और अपने साथ लेकर बस्ती आ रहे हैं। उसने पुलिस टीम का इसके लिए आभार जताया है।

यह भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव में घमासान तय : भाजपा ने फूलपुर से दीपक पटेल को उतारा, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़े- यूपी विधानसभा उपचुनाव : ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश ने 'एक्स' पर दी जानकारी

Also Read