डाककर्मी पर मनबढ़ों का हमला : आधार कार्ड बनाने को लेकर हुआ विवाद, कर्मचारियों में भय का माहौल

UPT | डाक सहायक पंकज वर्मा

Oct 09, 2024 18:37

बस्ती के प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने को लेकर मंगलवार को एक डाककर्मी और सुरक्षा गार्ड पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मामले में डाक कर्मचारियों ने तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है...

Basti News : बस्ती के प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनाने को लेकर मंगलवार को एक डाककर्मी और सुरक्षा गार्ड पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। मामले में डाक कर्मचारियों ने तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से कर्मचारियों भय का माहौल है। 

आधार कार्ड बनवाने को लेकर हुआ विवाद
डाक सहायक पंकज वर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढे चार बजे वह आधार कार्ड बना रहे थे। तभी अज्जू नामक व्यक्ति अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा। उसने पंकज से पूछा कि उसका आधार कब बनेगा। पंकज ने कहा कि उसे अगले दिन आकर फार्म जमा करना होगा। इस बात पर अंजू पहले गाली-गलौज  करने लगा और फिर हमला कर दिया। पंकज ने बताया कि मनबढ़ ने उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद उसने सुरक्षा गार्ड को बुलाने की कोशिश की। इस पर हमलावर ने गार्ड पर भी हमला किया और वहां से भाग गया। सुरक्षा गार्ड पवन कुमार ने कहा कि जब उन्होंने पंकज को बचाने की कोशिश की तो अज्जू ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।



मनबढ़ों पर सख्त कार्रवाई की मांग
युवक के पास हथियार थे, लेकिन उन्होंने फायरिंग नहीं की। इस घटना से प्रधान डाकघर के कर्मचारियों में भय का माहौल है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को मनबढ़ों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Also Read