कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने की बजट पर प्रेस वार्ता : बोले- यह भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित

UPT | भाजपा कार्यालय पर प्रस्तावित केन्द्रीय बजट पर गोष्ठी को सम्बोधित किया।

Jul 29, 2024 01:57

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बजट 2024 भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया है...

Short Highlights
  • केंद्र सरकार का 2024 का बजट विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज
  • 253 लोगों ने केंद्रीय बजट के अभिनंदन प्रस्ताव पर व्यक्त की सहमति, सभी ने सराहा
Basti News : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बजट 2024 भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र पर आधारित है। जनता से किए गए हर वायदे को पूरा करने का रोडमैप तैयार किया गया है। यह बजट विकसित भारत की गारंटी का बजट है। युवा, गरीब, किसान, महिला, पिछड़ा, एससी-एसटी को सशक्त और स्वावलंबी बनाने का बजट है। वह रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर केंद्रीय बजट 2024 को लेकर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

253 ने बजट अभिनदंन पर व्यक्त की सहमति
बस्ती में पहुंचे श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सर्किट हाउस में केन्द्रीय बजट पर प्रेस वार्ता के बाद भाजपा कार्यालय पर प्रस्तावित केन्द्रीय बजट पर गोष्ठी को सम्बोधित किया। यहां 253 लोगों ने बजट अभिनन्दन प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, महेश शुक्ल, राजेंद्र गौड़, चन्द्र शेखर मुन्ना, रवि सोनकर, अंकुर वर्मा, राकेश श्रीवास्तव, शिव पूजन राजभर ने बजट पर अपने विचार व्यक्त किए।

स्वरोजगार के अवसर की अपार संभावनाएं
संगोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्रा ने कहा कि इस बजट में नये रोजगार और स्वरोजगार अवसरों की अपार सम्भावनाएं हैं। लोक कल्याणकारी बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनाने की प्रक्रिया में सहायक सिद्ध होगा और विकसित भारत की एक ठोस नींव रखेगा। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 2024 का बजट विकसित भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। कृषि हो या ग्रामीण विकास, इन्वेस्टमेंट हो अथवा इंफ्रास्ट्रक्चर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने बजट के जरिये देश के चौतरफा विकास को एक नई गति देने का प्रयास किया है। यह बजट रोजगार, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, गरीब कल्याण और बुनियादी ढांचे को सशक्त करेगा। साथ ही साथ विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ता इस लोक कल्याणकारी बजट की चर्चा जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करे।

Also Read