Basti News : सड़क हादसे में कार सवार की मौत, तीन जख्मी, जानें कैसे हुआ हादसा...

UPT | हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार।

Aug 14, 2024 01:12

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीनों घायल हो गए। हादसा कार के डीसीएम में पीछे से टकराने से हुआ। अब जो जानकारी...

Short Highlights
  • कार सवार अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे, अभी नहीं हो सकी है पहचान
  • छावनी थाना क्षेत्र में सोनबरसा गांव के पास सुबह 9 बजे हुआ हादसा
Basti News : बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीनों घायल हो गए। हादसा कार के डीसीएम में पीछे से टकराने से हुआ। अब जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार कार सवार सभी लोग अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतक व घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। छावनी पुलिस मामले की जांच करने के साथ लोगों की पहचान करने में जुटी है।

सोनबरसा गांव के पास हादसा हुआ 
हादसा बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में सोनबरसा गांव के पास मंगलवार की सुबह 9 बजे हुआ। तेज रफ्तार कार डीसीएम में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सीएचसी में भर्ती कराया 
स्थानीय पुलिस एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी हर्रैया ले गई। यहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। कार सवार सभी लोग अयोध्या रामलला का दर्शन करने जा रहे थे।

Also Read