Basti News : बस्ती में सीएम योगी आदित्यनाथ ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, कानून-व्यवस्था पर सख्त रूख

UPT | बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

Jul 05, 2024 18:02

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त परिसर बस्ती में वन महोत्सव-2024 पौधरोपण अभियान के तहट पारिजात का पौधा लगाया। इस दौरान बस्ती जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान व डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद रहे।

Short Highlights
  • दोपहर 12 बजे बस्ती पहुंचे सीएम, समीक्षा बैठक में ली योजनाओं के प्रगति की जानकारी
  • मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में पारिजात का पौधा लगाकर दिया पौधरोपण का संदेश
Basti News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 12 बजे बस्ती पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मंडलायुक्त कार्यालय सभागार बस्ती में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर में चल रही लाभार्थीपरक और विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

सभी योजनाओं की प्रगति की ली जानकारी
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बस्ती पहुंचे। मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। इसके उपरांत आयुक्त सभागार में मंडलीय विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में बस्ती मंडल के सभी जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे। जनपद संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर के सभी अधिकारी की बैठक में वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त परिसर बस्ती में वन महोत्सव-2024 पौधरोपण अभियान के तहट पारिजात का पौधा लगाया। इस दौरान बस्ती जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान व डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल भी मौजूद रहे।

दोपहर 12 बजे लैंड हुआ सीएम का हेलीकॉप्टर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 12 बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरा। बस्ती में समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर सहित अन्य नेताओं ने सीएम योगी का स्वागत किया। हेलीपैड पर कमिश्नर अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम रवीश गुप्ता, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, एएसपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे।

Also Read