Basti News : रोडवेज बस आगे चल रही ट्रक में घुसी, एक की मौत, कई यात्री हुए घायल

UPT | Basti News

Feb 27, 2024 21:40

हादसे का शिकार हुई बस प्रयागराज से सिद्धार्थनगर जा रही थी। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस गड़हा गौतम अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बस में सभी यात्री सो रहे थे।

Basti News (संतोष कुमार तिवारी): जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम गांव के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार भोर में रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, कई को चोटें आई हैं। 

प्रयागराज से सिद्धार्थनगर जा रही थी बस
हादसे का शिकार हुई बस प्रयागराज से सिद्धार्थनगर जा रही थी। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस गड़हा गौतम अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बस में सभी यात्री सो रहे थे। ऐसे में एकाएक जब जोर का झटका लगा तो बस में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई तथा कई यात्री घायल हो गए।

सिद्धार्थनगर का रहने वाला है मृतक
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक यात्री को मृत घोषित कर दिया बाकी का इलाज चल रहा है। मृतक सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी घायलों तथा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Also Read