UP Crime News : 15 साल छोटे सिपाही पर आया बीजेपी की महिला नेता का दिल, हुई फरार, बेटा और करोड़ों रुपये भी ले गई साथ 

सोशल मीडिया | बीजेपी नेता की बीवी फरार

Sep 25, 2024 12:41

सिपाही ने बड़ी ही चालाकी से उसकी बीवी को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया। उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा और कहा कि अगर मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे...

Bhadohi News : उत्तर प्रदेश के भदोही में बीजेपी नेता की बीवी और दो बच्चों की मां अपने आशिक संग भाग गई है। भाजपा नेत्री भदोही में बीजेपी की तरफ से चेयरमैन का चुनाव लड़ चुकी हैं। भाजपा नेत्री के दो बच्चे हैं। एक बीस साल की बेटी है और दूसरा सात साल का बेटा है। बेटे को भी भाजपा नेत्री अपने साथ ले गई है। जिस शख्स के साथ बीजेपी नेत्री भागी है वो यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। महिला का ये आशिक उन्हीं के घर में किराए पर रहता था। महिला 45 साल की है जबकि, कांस्टेबल उससे 15 साल छोटा यानि 30 साल का है। महिला के पति ( जो खुद भी भाजपा नेता हैं ) की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों की तलाश शुरू कर दी है। 

क्या बोले बीजेपी नेता?
मामला गोपीगंज नगर का है। यहां रहने वाले भाजपा नेता ने पुलिस की दी तहरीर में बताया- लगभग एक साल पहले गोंडा निवासी सिपाही विनय तिवारी उर्फ राज तिवारी उनके घर में किराए पर रहने आया था। सिपाही का कब उसकी बीवी से अफयेर चल पड़ा, उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। सिपाही ने बड़ी ही चालाकी से उसकी बीवी को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया। उसकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने लगा और कहा कि अगर मुंह खोला तो तुम सबको फंसा देंगे। भाजपा नेता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने किराएदार सिपाही को अपने घर से निकाल दिया। हालांकि पत्नी नहीं मानी, बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

घर से निकाले जाने के बाद सिपाही षडयंत्र करने लगा
पति ने कहा कि घर से निकाले जाने के बाद सिपाही रंजिश रखने लगा और षडयंत्र करने लगा। इसी रंजिश में उसने 28 अगस्त को महिला नेता को बहकाया और वह उसके साथ चली गई। शिकायत के मुताबिक उस समय घर में कोई नहीं था, इसका फायदा उठाते हुए महिला घर से जाते समय दो करोड़ का जेवर और घर में रखे हुए चार लाख रुपये नगद के साथ अन्य सामान भी गाड़ी में लादकर ले गई। पति का कहना है कि पत्नी अपने साथ सात के बच्चे को भी ले गई। पति ने सिपाही पर अपनी पत्नी को फंसाने का आरोप लगाया है। पति ने कहा- मेरी पत्नी 45 साल की है और सिपाही 30 साल का है। दोनों का कोई मेल नहीं है। केवल पैसों के लिए सिपाही उसकी पत्नी को लेकर भागा है। वो उसकी हत्या भी कर सकता है। 

Also Read