यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा : एग्जाम देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, सात युवक घायल

UPT | परीक्षार्थियों की बस दुर्घटनाग्रस्त

Aug 31, 2024 13:58

यह हादसा तब हुआ जब बहराइच से बस्ती की ओर आ रही एक रोडवेज बस ने एक डीसीएम वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार सात यात्री घायल हो गए...

Short Highlights
  • पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे कई युवक घायल 
  • बहराइच से बस्ती आ रही एक रोडवेज बस ने डीसीएम वाहन को पीछे से मारी टक्कर
  • घायलों को जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया
Basti News : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे कई युवक घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब बहराइच से बस्ती की ओर आ रही एक रोडवेज बस ने एक डीसीएम वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। यह घटना रात लगभग एक बजे नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रिठिया गांव के पास हुई।

रोडवेज ने डीसीएम वाहन को मारी टक्कर
दरअसल, शुक्रवार को यूपी सिपाही भर्ती के बाद अभ्यार्थी बस में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान,  रिठिया गांव के पास बहराइच से बस्ती की ओर आ रही एक रोडवेज बस ने एक डीसीएम वाहन को पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।



घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह और फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी सहित पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया था। हालांकि, पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और डीसीएम को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया है। अधिकारियों ने बताया कि अब सड़क पर यातायात सामान्य हो गया है।

ये हुए घायल
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में कम से कम सात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दयाराम निवासी पकडी थाना कलवारी, रानू चौहान निवासी मूडघाट थाना कोतवाली बस्ती, सिकंदर निवासी बालपुर संतकबीरनगर, शिवांश त्रिपाठी निवासी ग्राम नवना थाना लालगंज बस्ती, अभिषेक यादव निवसी अमिया थाना नाथनगर जनपद संतकबीर नगर और मोहम्मद तबरेज निवासी मझौआमीर थाना वालटरगंज बस्ती शामिल हैं। ये सभी युवक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देकर बहराइच से अपने घर लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें- बलरामपुर में फैमिली आईडी अभियान : हर सप्ताह एक हजार आवेदन का लक्ष्य, अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Also Read