हमीरपुर में लव जिहाद का आरोप : शादीशुदा हिंदू महिला का कराया धर्म परिवर्तन, पहले पति ने लगाई न्याय की गुहार

UP Times | मौलाना ने करवाया दूसरा निकाह

Jan 14, 2024 16:47

यूपी के हमीरपुर जिले से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है,जहां एक मौलाना ने हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर, एक मुस्लिम युवक से उसका...

Hamirpur News (आनन्द अवस्थी) : यूपी के हमीरपुर जिले से एक लव जिहाद का मामला सामने आया है,जहां एक मौलाना ने हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन कराकर, एक मुस्लिम युवक से उसका निकाह करा दिया। जैसे ही महिला के पहले पति को मामले की जानकारी हुई, तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की। लेकिन शिकायत दर्ज होने के एक महीने से अधिक का समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किया। जिसके चलते उसने सोशल मीडिया में निकाह का वीडियो वायरल करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

यह है पूरा मामला
यह मामला मुस्करा थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां रहने वाले मनीष गुप्ता नामक युवक का विवाह तीन साल पहले राठ निवासी एक युवती से हुआ था। मनीष गुप्ता बिवांर थाना क्षेत्र के छानी कस्बे में एक दुकान चलाता था और किराये के मकान में रहता था। इसी बीच इसी मकान में रहने वाले बीएससी के छात्र अनीश खान से उसकी पत्नी की मित्रता हो गई। जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दिसम्बर माह में मनीष की पत्नी अनीश के साथ घर छोड़कर चली गई। जिसके बाद मनीष ने पुलिस थाने में जबरन विवाह के लिए उकसाना और अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन आज तक पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं की, जिसके बाद मनीष गुप्ता ने सोशल मीडिया में वीडियो डालते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

मौलाना ने महिला का धर्मान्तरण करवाया
पीड़ित मनीष गुप्ता ने सोशल मीडिया में अपनी पत्नी के धर्मान्तरण का वीडियो भी डाला है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है ,जिसमें उसकी पत्नी का काजी मुश्ताक अहमद धर्मान्तरण करवाते हुए उसका निकाह आरोपी अनीश खान से करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद भी पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है, मनीष गुप्ता ने एक दूसरा वीडियो डालते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है, जिसमें उसने कहा है कि दोनों लोगों के फोन खुले हुए है इसके बाद भी पुलिस उनको गिरफ्तार नहीं कर रही बल्कि उसके थाने पहुचने के बाद उसे भगा दिया जा रहा है। 

पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
पीड़ित पति मनीष गुप्ता ने अनीश खान और निकाह करवाने वाले मौलाना को न ढूढ़ने का आरोप भी लगाया है जिसके बाद मौदहा सीओ श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि मनीष की पत्नी ,अनीश खान और मौलाना की तलाश की जा रही है, मुकदमा पहले ही दर्ज हो चुका है, महिला के मिलने के बाद उसके बयानों के आधार पर ही सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

Also Read