कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का विपक्ष पर हमला : कहा- सपा,बसपा सरकार में मुसलमानों को दामाद समझते हैं, मोदी सरकार में सब बराबर 

UPT | स्वतंत्र देव सिंह

Apr 28, 2024 21:56

गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी जी की सत्ता जब से आई है तब से किसी में भी भेदभाव नहीं किया गया है। आप मुसलमान के वार्ड में अगर जाते हैं तो आपको वहां पक्का मकान देखने को मिलेगा।

Short Highlights
  • सपा,बसपा और कांग्रेस जिन्ना का समर्थन करती है : स्वतंत्र देव
  • हमारी सरकार में हिंदू और मुसलमान में अंतर नहीं किया जाता है : कैबिनेट मंत्री
Gonda News : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां एक-दूसरे पर बयानों के तीर चला रही है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा-बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके सरकारों में मुसलमानों को दामाद समझते हैं। गोंडा में स्वतंत्र देव सिंह ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि अगर मुसलमान यादव को पीट देता था तो सपा और बसपा के सरकार में उनके खिलाफ कारवाई नहीं होती थी।

हम हिंदू और मुसलमान में अंतर नहीं करते - मंत्री
गोंडा में जनसभा को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मोदी जी की सत्ता जब से आई है तब से किसी में भी भेदभाव नहीं किया गया है। आप मुसलमान के वार्ड में अगर जाते हैं तो आपको वहां पक्का मकान देखने को मिलेगा। हमारी सरकार में हिंदू और मुसलमान में अंतर नहीं किया जाता है। गोंडा में स्वतंत्र देव सिंह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के समर्थन में वोट मांगा।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी परिवारवाद और वंशवाद के लिए जीती है। वहीं मोदी जी के परिवार का सदस्य एक शॉल भी नहीं लेता है। जबकि कांग्रेस में सत्ता का सुख पूरा खानदान उठाता है। यहां तक की मम्मी-पापा तो अलग नाना-नानी भी आ जाते हैं।

विपक्ष जिन्ना का समर्थन करती है - स्वतंत्र देव
सभा में बोलते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी जातिवाद, क्षेत्र वाद, धर्मवाद, वंश वाद से ऊपर उठकर काम करती है।लेकिन सपा-बसपा सरकार में इन्हीं सब के आस-पास सरकार चलती है। जिन्ना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सपा,बसपा और कांग्रेस जिन्ना का समर्थन करती है।

Also Read