Gonda News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह किया जिले का दौरा, जानिए क्या दिए निर्देश...

UPT | दौरा करते जलशक्ति मंत्री

Jul 08, 2024 18:32

उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी का पानी खतरे के लाल निशान को पार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा...

Gonda News : उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश के कारण घाघरा नदी का पानी खतरे के लाल निशान को पार करता हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा बैराजों से छोड़े जा रहे पानी को लेकर सोमवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोंडा दौरे पर रहे। इस दौरान वह एली परसौली एल्गिन चरसड़ी बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई विभाग का बाढ़ खंड अधिकारियों से हो रही मरम्मत कार्य का जायजा लिया। वहीं बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों से जानकारी ली।

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मंत्री
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को गोंडा जिले में संभावित बाढ़ को लेकर बांध पर पहुचे।  इस दौरान उन्होने तटबंध पर हो रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जल शक्ति मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बाढ़ परियोजना पूरे प्रदेश में 338 चल रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण देवीपाटन मंडल में जल भराव की समस्या सामने आ रही है। बारिश के कारण किसी प्रकार की जन-धन की हानि ना हो, इसको लेकर सरकार द्वारा पहले ही जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया जा चुका था। इसी क्रम में देवीपाटन मंडल का है दो दिवसीय दौरा है। बाढ़ से पहले प्रदेश में 50 से ऊपर परियोजनाएं पूरी की जा चुकी है। संभावित बाढ़ से पहले सभी परियोजना संपूर्ण कर ली जाएगी।

भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
वहीं बांध से सटे लोगों का कहना है कि जिस तरीके से घाघरा नदी खतरे के लाल निशान से ऊपर बह रही है। इससे कहीं ना कहीं बाढ़ का संकट हम लोगों के लिए गहराया हुआ है। सरकार द्वारा जो पैसे भेजे जा रहे हैं अधिकारी उसका सही तरीके से प्रयोग नही कर रहें है। सरकार को ध्यान देना चाहिए और ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

Also Read