किसानों के लिए खुशखबरी : गोरखपुर मंडल में एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद, जानें क्या होगी कीमत

UPT | धान खरीद केंद्र

Oct 23, 2024 15:04

खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर मंडल में धान की खरीद 1 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। धान खरीद के लिए, किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। साल 2024-25 के लिए धान की सामान्य किस्म का समर्थन मूल्य भी तय किया गया है।

Gorakhpur News : वित्तीय वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर मंडल में धान खरीद की महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की है। इस वर्ष की खरीद प्रक्रिया 1 नवंबर, 2024 से प्रारंभ होगी, जिसमें किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।

लक्ष्य और क्षेत्रवार वितरण : गोरखपुर मण्डल का क्रय लक्ष्य  5,23,000 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। जिसका जनपदवार वितरण इस प्रकार है।
  •  गोरखपुर: 1,43,000 मीट्रिक टन
  •  महराजगंज: 2,00,000 मीट्रिक टन
  •  देवरिया: 1,06,000 मीट्रिक टन
  •  कुशीनगर: 74,000 मीट्रिक टन
खरीद केंद्र और मूल्य निर्धारण : मंडल में कुल 461 धान खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनका जनपदवार विभाजन इस प्रकार है:
  • गोरखपुर: 133 केंद्र
  •  महराजगंज: 167 केंद्र
  •  देवरिया: 95 केंद्र
  •  कुशीनगर: 66 केंद्र

सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य:
  •  सामान्य धान: 2,300 रुपये प्रति कुंतल
  •  ग्रेड 'ए' धान: 2,320 रुपये प्रति कुंतल
किसान पंजीकरण की स्थिति 
धान विक्रय के लिए 9,358 किसानों ने पंजीकरण कराया है। जिसमें गोरखपुर से 2,451 किसान, महराजगंज में 5,535, देवरिया में 421 किसान और कुशीनगर से 937 किसानों का पंजीकरण हुआ है। 

 किसानों की सहायता के लिए मंडल स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है:
  •  हेल्पलाइन नंबर: 0551-3582386, 8004143905
  •  कार्य समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
  •  सेवा उपलब्धता: सभी कार्य दिवस (राजकीय अवकाश एवं रविवार को छोड़कर)
ऑनलाइन पंजीकरण 
किसान अपना पंजीकरण दो माध्यमों से करा सकते हैं:
1. विभागीय वेबसाइट http://fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन
2. नजदीकी धान क्रय केंद्र पर व्यक्तिगत रूप से

Also Read