झांसी में बेटियां शिक्षा में आगे : बेसिक स्कूलों में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी

सोशल मीडिया | बेसिक स्कूलों में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी

Oct 23, 2024 14:18

झांसी में बेसिक स्कूलों में छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के सकारात्मक परिणाम के रूप में लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है।

Jhansi News : बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले के 1452 विद्यालयों में कुल नामांकन में छात्राओं की हिस्सेदारी लगभग 51% है। यह आंकड़ा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के सकारात्मक परिणाम को दर्शाता है।

कक्षा एक से आठ तक छात्राओं का वर्चस्व
विभिन्न कक्षाओं के आंकड़े बताते हैं कि कक्षा एक, छह, सात और आठ में छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में अधिक है। जबकि कक्षा दो, तीन, चार और पांच में छात्रों की संख्या थोड़ी अधिक है। यह संकेत देता है कि उच्च कक्षाओं में जाने के साथ-साथ छात्राएं शिक्षा के प्रति अधिक गंभीर हो रही हैं।

जन जागरूकता का असर
एडी बेसिक अरुण शुक्ला का मानना है कि जनजागरूकता अभियानों के कारण बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्राओं का नामांकन लगातार बढ़ रहा है।

लिंगानुपात में सुधार
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय परियोजना प्रबंधक आनंद चौबे ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के कारण झांसी में लिंगानुपात में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2019-20 में हुए नेशनल फेमिली हेल्थ सर्वे-5 के अनुसार, झांसी में बेटियों का जन्म के समय लिंगानुपात 927 हो गया है, जो वर्ष 2014-15 में 815 था।

Also Read