Auraiya News: औरैया डीएम ने फरियादियों के खाए पराठे, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही सराहना

UPT | डीएम औरैया

Sep 11, 2024 09:44

औरैया डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी जन समस्या सुनने के दौरान एक फरियादी के पराठे खाए। पराठे खाने का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनका यह वीडियो देखकर लोग उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं।

Auraiya News: यूपी के औरैया डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी सुखियों में बने हुए हैं। उन्होंने ने जन समस्याएं
 सुनने के दौरान एक फरियादी से उसका हालचाल जाना, और फिर उसके साथ पराठे भी खाए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। डीएम का आम जनता से सीधा जुड़ाव देखकर जमकर सराहना भी कर रहे हैं।

औरैया डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी मंगलवार को काकोर स्थित कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान बिधूना से एक फरियादी आया और पर कब्जे की शिकायत करने लगा। फरियादी के साथ एक और शख्स था। डीएम ने फरियादी से पूछा कि बाइक में पेट्रोल किसने भरावाया है। फरियादी के साथ आए शख्स ने कहा कि साहब मैंने बाइक में पेट्रोल डलवाया है।

डीएम ने कहा मुझे पराठे खिलाओगे 
इसके बाद डीएम ने सवाल किया कि समोसा नहीं खाया यहां पर? फरियादी ने जवाब दिया कि समोसे खाने के रूपए नहीं थे। घर से पराठे लाए थे हम दोनों अब वहीं खाएंगे। इस पर डीएम ने कहा दिखाओ कहां हैं। फरियादी ने पराठा निकाला तो तो डीएम ने कहा कि मुझे पराठे खिलाओगे।

साहब मैंने छोटा आदमी हूं 
जिलाधिकारी के इस सवाल पर फरियादी सोंच में पड़ गया और कहने लगा साहब मैंने छोटा आदमी हूं। आप यह सब कहां खाएंगे, डीएम ने कहा कि मैं आप का काम तभी करूंगा जब मुझे पराठे खिलाओगे। यह सुनकर फरियादी ने डीएम को पराठा खिलाया, यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। फरियादी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

Also Read