औरैया न्यूज : अपहरण के बाद नाबालिग की हत्या, सूटकेस में लाश मिलने से मचा हड़कंप

UPT | सूटकेस में मिला नाबालिग का शव

Mar 25, 2024 18:56

जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक किशोर अपने घर क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अपहरण कर के अपने साथ...

Short Highlights
  • क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था नाबालिग
  • बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
     
Auraiya News : जिले के एरवाकटरा थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर एक किशोर अपने घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे अपहरण करके अपने साथ ले गए। इसके बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर गाड़ी में रख दिया। गाड़ी में एक लवारिस सूटकेस मिलने की खबर पर पुलिस दिल्ली पहुंची। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने शव को पश्चिम विहार से गाड़ी से सूटकेस बरामद कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्रिकेट खेलने के लिए घर से निकला था नाबालिग
 शनिवार दोपहर स्कूल के बाद सराफ शकील का नाबालिग पुत्र शबहान घर से क्रिकेट खेलने के लिए निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन शबहान का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने काफी खोजबीन करने के बाद शनिवार की देर रात एरवाकटरा थाना पहुंचकर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सतर्क हुई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से संबंधित ठिकानों पर उसकी तलाशी शुरू की। यह मामला एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव उमरेन गांव का है।

बेटे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
इस बीच एक टीम दिल्ली पहुंची जहां सर्विलांस टीम से मिले तथ्यों के आधार पर पश्चिम विहार पश्चिम थाना क्षेत्र के पीडागढ़ी सांई मंदिर के पास एक कार की तलाशी ली। जिसमें नाबालिक का शव एक सूटकेस में बंद मिला। सूटकेश खोलते ही सब के सब हैरान रह गए। नाबालिग के हाथ रस्सी और टेप से बंधे हुए थे। पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे मृतक का अपहरण फिरौती के लिए किए जाने की बात बताई जा रही है। जिसमें तीन लोंगो की संलिप्तता सामने आ रही है। हालांकि, फिरौती की बात को लेकर पुलिस द्वारा किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में मातम छा गया।

Also Read