Kanpur News : संघमित्रा की आखिरी उम्मीद टूटी, पहले ससुर अब बहु को चुनौती देने की तैयारी में थीं, बीजेपी ने तोड़े अरमान

UPT | सांसद संघमित्रा मौर्य

Apr 10, 2024 19:34

बदांयू सांसद संघमित्रा के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया। जब बीजेपी ने अपनी प्रत्याशियों की 10वी सूची जारी की। संघमित्रा को उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें मैनपुरी से डिंपल यादव के खिलाफ उतार सकती है। लेकिन बीजेपी ने योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतार दिया।

Kanpur News: सुमित शर्मा, कानपुरः लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। टिकट की दावेदारी करने वाले नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं, जिनकी टिकट कट गई है, उन नेताओं को राजनीतिक भविष्य की चिंता सताने लगी है। यूपी की कई लोकसभा सीटें प्रत्याशियों को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। उनमें से मैनपुरी लोकसभा सीट एक है। बीजेपी ने बदायूं सांसद संघमित्रा का टिकट काट कर दुर्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। संघमित्रा का दर्द खुले मंच पर भी देखा गया था। उनका राते हुए वीडियो भी सामने आया था।

सांसद संघमित्रा को बदायूं प्रत्याशी दुर्विजय सिंह का प्रचार करते हुए भी देखा गया है। इसके साथ ही पार्टी के सभी कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहीं थीं। दरअसल उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उन्हें मैनपुरी से टिकट दे सकती है। मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछा कि आप मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने निसंकोच होकर जवाब दिया कि पार्टी यदि मैनपुरी से टिकट देती है, तो वहां भी कमल खिला देंगी। इसके पीछे उनकी राजनीति महत्वकांक्षा देखी जा सकती है।

आखिरी उम्मीद भी टूटी
मैनपुरी से टिकट मिलने की चर्चा होने पर संघमित्रा अवसाद से बाहर निकली थीं। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी मैनपुरी से टिकट जरूर देगी। लेकिन उनके अरमानों पर पार्टी ने बुधवार को पानी फेर दिया। बीजेपी ने मैनपुरी से योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ठाकुर को पर दांव लगाया है। जयवीर सिंह मैनपुरी की सदर सीट से विधायक हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में उनका दबदबा है।

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था
संघमित्रा बदायूं लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद हैं। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में उन्होंने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था। लोकसभा चुनाव 2014 में संघमित्रा ने मैनपुरी सीट से नेताजी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। लोकसभा चुनाव 2024 में मुलायम सिंह की बहु डिंपल यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का मन बना लिया था।

खुद को बताया था बदायूं की बेटी
संघमित्रा ने अपने एक बयान में कहा था कि बदायूं मेरा घर और हमेशा रहेगा है। मैंने बेटी बनकर बदांयू के लोगों की सेवा की है। बदांयू के लोगों ने भी मुझे बेटी की तरह अपनाया है। मैं उनके प्यार को नहीं भूल सकती हूं। मेरा यहां की जनता से हमेशा जुड़ाव रहेगा।लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टियों के बीच घमासान मचा हुआ है। टिकट की दावेदारी करने वाले नेता एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं, जिनकी टिकट कट गई है, उन नेताओं को राजनीतिक भविष्य की चिंता सताने लगी है। यूपी की कई लोकसभा सीटें प्रत्याशियों को लेकर खूब चर्चा में रही हैं। उनमें से मैनपुरी लोकसभा सीट एक है। बीजेपी ने बदायूं सांसद संघमित्रा का टिकट काट कर दुर्विजय सिंह को प्रत्याशी बनाया है। संघमित्रा का दर्द खुले मंच पर भी देखा गया था। उनका राते हुए वीडियो भी सामने आया था।
 

Also Read