लोकल यात्रियों को हो रही दिक्कत : भक्तों की सेवा के लिए कानपुर की 90 ई-बसें भेजी गई अयोध्या

UP Times | ई-बसें

Jan 19, 2024 16:35

कानपुर ने अपने बेड़े से शासन के निर्देश पर 90 ई-बसें अयोध्या भेजी हैं। बड़ी संख्या में अयोध्या बसें चली जाने से कानपुर में बसों का संचालन गड़बड़ा गया।

Short Highlights
  • दस ई-बसें बचीं, खराब, चलने लायक नहीं
  • बैकअप में 30 सीएनजी बसें उतरीं सड़क पर
Kanpur News (अशोक कुमार) : राम भक्तों की सेवा के लिए कानपुर ने अपने बेड़े से शासन के निर्देश पर 90 ई-बसें अयोध्या भेजी हैं। बड़ी संख्या में अयोध्या बसें चली जाने से कानपुर में बसों का संचालन गड़बड़ा गया। हालांकि इस कमी को पूरा करने के लिए सीएनजी बसों का सहारा लिया जा रहा है, जो काफी नहीं हैं। परिवहन विभाग के पास शहर में सिटी बसें सौ ई-बसें हैं। इनमें से 90 बसें अयोध्या चली गई हैं, जो बाकी दस बसें बची हैं। वह पुरानी हैं और उनमें कुछ तकनीकी खराबी भी आ गई है। जिसकी वजह वह पूरी तरह से चलने लायक नहीं है।

तीस हजार लोग रोजाना सिटी बस में करते हैं सफर
जानकारों की माने तो शहर में हर रोज लगभग तीस हजार लोग यात्रा के लिए सिटी बस का सहारा लेते हैं। अचानक परिवहन विभाग के बेडे से 90 बसें कम हो जाने से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कत होने लगी है।

सड़क पर उतारी तीस सीएनजी बसें 
परिवहन विभाग ने शहर के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए 30 सीएनजी बसें सड़क पर उतारी हैं। ताकि लोकल यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी न हो। परिवहन विभाग ने यह तीस बसें, 15-15 बेडे के रूप में सड़क पर भेजी हैं। अयोध्या से जब तक ई-बसें वापस नहीं आती हैं तब तक शहर को इन्हीं बसों का सहारा रहेगा।

Also Read