Kanpur News : जेल में बेटे को परेशान करने की धमकी देकर कांस्टेबल ने मां से बनाए शारीरिक संबंध, धर्मांतरण का लगाया आरोप, एसएसपी ने जांच के आदेश दिए

UPT | काल्पनिक तस्वीर

Apr 18, 2024 16:19

इटावा जेल में तैनात सिपाही पर महिला ने दुष्कर्म और धर्मातरण का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि कांस्टेबल ने बेटे को जेल से रिहा कराने का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। इसके साथ ही उसने धर्मांतरण करा कर मंदिर में शादी कर ली।

Kanpur News: यूपी के इटावा से चौंकाने वाली घटना प्रकाश में आई है। जेल में तैनात कांस्टेबल ने बेटे को छुड़ाने का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब बात नहीं बनी तो कांस्टेबल ने महिला को धमकाना शुरू कर दिया कि यदि तुमने शारीरिक संबंध नहीं बनाए, तो जेल में बेटे को परेशान किया जाएगा। कांस्टेबल ने महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद से उसके साथ लगातार संबंध बना रहा था। पीड़िता ने कांस्टेबल पर धर्मांतरण का भी आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसएसपी महिला की शिकायत पर पर जांच के आदेश दिए हैं।

बदायूं जिले में रहने वाली मुस्लिम ने इटावा जेल में तैनात कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बेटे को हत्या के मामले में फंसा दिया गया था। बदायूं जेल में बेटा 2016 से बंद है। उससे मिलने के लिए जेल जाती थी। इसी दौरान बदायूं जेल में तैनात कांस्टेबल ने मोबाइल नंबर ​ले लिया था। उस कांस्टेबल की वर्तमान तैनाती इटावा जिला कारागार में है।

ब्लैकमेल कर बनाए शारीरिक संबंध
कांस्टेबल बेटे को जेल से रिहा कराने झांसा देकर मोबाइल फोन पर बात करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान कांस्टेबल उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने कहा कि शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी, तो बेटे को जेल में परेशान करेगा। महिला को मजबूरी में उसके साथ शा​रीरिक संबंध बनाए। इसके बाद से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा है। महिला ने जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो उसने मिर्जापुर के मंदिर में हिंदू—रीति रिवाज शादी कर धर्म परिवर्तन करा दिया।

एसएसपी ने सौंपी जांच
इसके बाद महिला के परिजनों ने उससे रिश्ते तोड़ लिए। बीते 29 मार्च को कांस्टेबल के सरकारी आवास पर खर्च लेने के लिए गई थी। उसने रात में मारपीट की और 30 मार्च की सुबह रस्सी से हाथ पैर बांधकर नहर में फेंकने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कुछ राहगीर पहुंच गए थे, तो कांस्टेबल फरार हो गया था। एसएसपी संजय वर्मा का कहना है कि महिला का प्रार्थना पत्र मिला है। इसके जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई है। इसके साथा ही जेल अधीक्षक से विभागीय जांच के लिए कहा गया है।
 

Also Read