Money Lending Murder: चार दिनों से लापता सूदखोर की हत्या, डेढ़ मीटर नीचे उसी के खेत में दफनाया गया था शव

UPT | प्रतीकात्मक तस्वीर।

Jun 11, 2024 03:41

इटावा में चार दिन से लापता सूदखोर का शव उसी खेत में हत्या के बाद दफना दिया गया था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया है। इस हत्याकांड में दो अन्य आरोपी भी शामिल हैं।

Etawah News: यूपी के इटावा से एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। चार दिनों से लापता सूदखोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने शव को उसी के खेत में डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे में दफना दिया था।पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट किया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शव के हाथ पैर बंधे थे, और कुल्हाड़ी से हमले के निशान थे।

सहसों थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव निवासी अरविंद गुर्जर लोगों को ब्याज में पैसे बांटते थे। पुलिस ने प्रेम सिंह नाम के आरोपी को अरेस्ट किया था, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक के खेत से डेढ़ मीटर गहरे गड्ढे से शव बरामद कर लिया। अरविंद गुर्जर के शरीर को कुल्हाड़ी से क्षत-विक्षत किया गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया। फोरेंसिक टीम ने शव का परिक्षण किया, और पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

गांव के कई लोगों के नाम आए सामने 
अरविंद गुर्जर हत्याकांड में दो अन्य आरोपी में भी शामिल हैं। इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि गांव के कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लापता होने से पहले लेनदेन को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने शराब पीकर मारपीट की गई थी। दरअसल क्षेत्र में ब्याज का पैसा बांटने की वजह से दुश्मनी थी।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी 
सीओ नागेंद्र सिंह चौबे ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ा गया है। उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया गया है। सभी पहलुओं को घ्यान में रखकर जांच की जा रही है। हत्यारोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read