आदित्य यादव बोले-अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की करो तैयारी : उद्घाटन के छह महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका 500 बेड का अस्पताल

UPT | आदित्य यादव

Aug 28, 2024 00:45

बदायूं सांसद आदित्य यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की तैयारियां शुरू कर दो। विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं। प्रदेश सरकार की विफलता लोगों के सामने आ गई है।

Etawah News : यूपी के यादव लैंड में समाजवादी पार्टी ने मजबूत पकड़ बना ली है। सोमवार को सैफई में बदायूं सांसद आदित्य यादव ने सपा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाएं। जिससे अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके। सच्चाई यह है कि सरकार की सच्चाई सामने आ चुकी है। कार्यकर्ता अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में जुट जाएं।

बदायूं से सांसद ​आदित्य यादव सोमवार को एक निजि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार हर तरफ विफल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री छह महीने पहले सपा सरकार में बने 500 बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्टिपल का उद्घाटन करके गए थे। लेकिन अभी तक हॉस्टिल शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर, बेरोजगार, नौजवान, छात्र, सरकारी कर्मचारियों सभी का विकास और भला सपा सरकार में ही संभव हैं। बिजली व्यवस्था पर अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिले के गांव में किसानों को छह घंटे बिजली मिल रही है। जबकि सरकार 24 घंटे बिजली देने का दावा किया जा रहा है। 

Also Read