Etawah News: इटावा में नाबालिग से जबरन कर रहा था दुष्कर्म, चार महीने की गर्भवती होने पर परिजनों को हुई जानकारी, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Aug 03, 2024 10:38

इटावा में एक युवक बीते कई महीनों से नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब चार महीने की गर्भवती हो गई, तो परिजनों की जानकारी हुई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोप के खिलाफ मुकमदमा दर्ज किया है। 

Etawah News:: यूपी के इटावा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक नाबालिग को डरा धमका बीते कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब चार महीने की गर्भवती हो गई, तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जसवंतनगर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किसान का आरोप है कि एक युवक ने चार महीने पहले बेटी का शोषण किया था। आरोपी युवक यह बात किसी को नहीं बताने को लेकर धमकी देता रहा। इस लिए बेटी ने दुष्कर्म की बात किसी को नहीं बताई। तबीयत खराब होने पर जांच कराई, तो पता चला कि बेटी चार महीने की गर्भवती है। पूछताछ के बाद उसने पूरा घटनाक्रम बताया।

नाबालिग के पिता ने महिला हेल्प लाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी पीड़िता के घर पहुंच गए। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही आरोपी को अरेस्ट करने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
 

Also Read