घरेलू कलह के बाद दंपति ने खाया जहर : पत्नी की मौत, पति की हालत नाजुक, पांच महीने पहले हुई थी शादी

UPT | काल्पिक तस्वीर

Jun 06, 2024 02:47

फर्रूखाबाद में नवविवाहित दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर लिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई, और पति की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका के भाई ने दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है।

Farrukhabad News : यूपी के फर्रूखाबाद एक खौफनाक घटना प्रकाश में आई है। मंगलवार को नवविवाहित दंपति ने घरेलू कलह के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन दंपति को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पति को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों की पांच महीने पहले शादी हुई थी।

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित पपड़ी गांव निवासी अजय उर्फ गोलू की शादी जनवरी 2024 में सिकंदरपुर महमूद निवासी उपासना से हुई थी। उपासना के साथ परिवार के लोग आएदिन मारपीट करते थे। मंगलवार को भी उसके साथ मारपीट हुई थी। इससे आहत होकर बीती रात दंपति ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया।

पति की हालत नाजुक
मंगलवार रात जब दोनों की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उपासना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अजय की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतका भाई ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि बहन को दहेज के लिए ससुरालीजन परेशान और मारपीट करते थे।

भाई ने दी तहरीर
जानकारी के मुताबिक अजय उर्फ गोलू की हालत नाजुक बनी हुई है। उपासना के भाई अरविंद के मुताबिक दहेज में बुलेट बाइक मांगी गई थी। दहेज को लेकर बहन को प्रताड़ित किया जाता था। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका के भाई ने दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। 

Also Read