Hathras Incident: बाबा के मैनपुरी आश्रम में होने की आशंका, 09 बीघे में फैला है साम्राज्य, पुलिस-मजिस्ट्रेट की तैनाती

UPT | आश्रम के बाहर पूजा करती महिला अनुयायी

Jul 04, 2024 10:07

हाथरस भगदड़ कांड के बाद बाबा साकार विश्वहरि भोले बाबा के मैनपुरी आश्रम में होने की चर्चा तेज है। आश्रम के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि बाबा आश्रम में नहीं हैं। वहीं, उनके अनुयायियों का कहना है कि बाबा आश्रम के अंदर मौजूद हैं।

Mainpuri News: यूपी के हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ में मरने वालों की संख्या 122 पहुंच गई है। साकार विश्व हरि भोले बाबा के मैनपुरी बिछवां आश्रम में पहुंचने की आशंका जाहिर की जा रही है। आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात हैं। वहीं पुलिस बाबा के आश्रम में नहीं होने की बात कह रही है। जबकि बाबा के अनुयायी आश्रम में होने की बात कह रहे हैं। इस बात की भी चर्चा है कि पुलिस ने बाबा को नजरबंद कर दिया है।

सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के एक शिष्य ने मैनपुरी के बिछवां में 09 बीघे में रामकुटीर आश्रम बनाया है। हाथरस में सत्संग होने से पहले बाबा इसी आश्रम में थे, और सत्संग के बाद उन्हें इसी आश्रम में आना था। जबकि बाबा के अनुयायियों का कहना है कि बाबा मंगलवार देररात आश्रम में आ गए थे। बाबा के पहुंचते ही आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी।

अनुयायियों का कहना है कि बाबा आश्रम में हैं
सीओ भोगांव आश्रम पहुंचे, आधे घंटे बाद आश्रम से बाहर निकले। उन्होंने बताया कि आश्रम में बाबा मौजूद नहीं हैं। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे आश्रम के अंदर से एक गाड़ियों का काफिला निकला था। जिसमें एक स्कार्पियो में बीजेपी का झंडा लगा था। इसके बाद इस बात की थी आशंका जाहिर की गई कि बाबा इन्हीं में से एक गाड़ी में बैठकर निकल गए हैं।

बाबा की कृपा से टला हादसा
इसके बाद एसडीएम कुरावली आरएन वर्मा, सीओ संजय वर्मा, सीओ करहल संतोष कुमार सिंह कई थानों का फोर्स और पीएसी लेकर पहुंच गए। इस दौरान बाबा के अनुयायी आश्रम आकर बाहर से ही पूजा-पाठ कर के वापस लौट गए। उनका कहना था कि बाबा परमात्मा हैं। उनकी कृपा से बड़ा हादसा टल गया।
 

Also Read