पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक : फिर बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, हलाला के नाम पर ननदोई ने भी किया रेप

UPT | सांकेतिक तश्वीर

Sep 28, 2024 18:31

यूपी के कानपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। हलाला के नाम पर ननदोई ने महिला से दुष्कर्म किया है। दरअसल कानपुर में एक पति ने पहले पत्नी को तीन तलाक दे दिया।

Kanpur News : यूपी के कानपुर से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। हलाला के नाम पर ननदोई ने महिला से दुष्कर्म किया है। दरअसल कानपुर में एक पति ने पहले पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद भी पति बंधक बनाकर रेप करता रहा और फिर ननदोई ने हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दुष्कर्म, दहेज प्रताड़ना, मुस्लिम विवाह अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

ग्वालटोली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक से महिला का निकाह 2020 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ित करने लगे। इसकी शिकायत से पुलिस से की, तो दोनों पक्षों को महिला थाने में बुलाकर समझौता करा दिया गया।

तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म 
पीड़िता समझौते के बाद ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे। ससुरालीजनों के उकसाने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद कमरे में बंधक बना लिया गया, और इस दौरान पति जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। बच्चों के लिए यह सब सहन करती रही।



हलाला के नाम ननदोई ने जबरन किया रेप 
इसके बाद ससुरालीजनों ने शरीयत का हवाला दिया। मुझसे कहा गया कि यदि इस घर में रहना है तो हलाला की रस्म पूरी करनी होगी। इसके बाद जबरन ननदोई से हलाला करने का दबाव बनाया गया। बीते 11 जून 2024 को ननदोई ने भी हलाला के नाम पर दुष्कर्म किया। इसका विरोध करने पर पति ने घर से भगा दिया, इसके बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। एसीपी टीबी सिंह के मुताबिक महिला के पति और ननदोई को अरेस्ट कर जेल भेजा गया है।

Also Read