kanpur News : औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले विरोधी देखें, देश ने कैसे मनाई राम मंदिर की खुशी

Uttar pradesh times | औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी विपक्ष पर बोलते हुए

Jan 26, 2024 18:24

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले देखें, आज देशवासी कैसे खुशियां मना रहे हैं। 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पवित्र त्योहार की तरह मनाया, इतना उत्साह तो उन्होंने दीपावली, होली और दशहरा में भी नहीं देखा। आज पूरा देश राममय नजर आ रहा है। 

Short Highlights
  • अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जैसा उत्साह तो दीपावली, होली और दशहरे में भी नहीं देखा
     
Kanpur News : कानपुर में आयोजित पांच दिवसीय क्रॉफ्टरूट प्रदर्शनी में शुक्रवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने वाले देखें, आज देशवासी कैसे खुशियां मना रहे हैं। 22 जनवरी को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पवित्र त्योहार की तरह मनाया, इतना उत्साह तो उन्होंने दीपावली, होली और दशहरा में भी नहीं देखा। आज पूरा देश राममय नजर आ रहा है। 

तुष्टीकरण की राजनीति से अब नहीं मिलेगा वोट
शुक्रवार को कानपुर में आयोजित पांच दिवसीय क्रॉफ्टरूट प्रदर्शनी में आए नंद गोपाल नंदी ने कहा कि अभी तो राम मंदिर का पहला फेस बना है। अभी तो कई फेस में राम के भव्य मंदिर का निर्माण और विकास होगा। जो लोग राम मंदिर के अधूरा होने की बात कहते हैं, उन्हें शायद इसका ज्ञान नहीं है। विपक्षी दल तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और सनातन धर्म पर चोट पहुंचाने में अपनी वाहवाही समझते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इससे एक समुदाय विशेष का वोट मिल जाएगा और सरकार बना लेंगे। अब ऐसा होने वाला नहीं है। वे ऐसा करके अपनी पार्टी का ही नुकसान कर रहे हैं। यह बात उन्हें अब समझ लेनी चाहिए। 

सबका साथ-सबका विकास नारा नहीं बल्कि मिशन 
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण से देश का गौरव जागा है। दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यता यह धरती भगवान राम की नगरी है। आज राम मंदिर पूरे विश्व में आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने कहा, हमारे गांव, गली, मोहल्ले, आसपास के बहुत सारे मंदिर ऐसे थे, जिन पर लोग ध्यान नहीं देते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने उन मंदिरों में साफ-सफाई की और पूजा-पाठ किया। अब कमेटी बनाकर उनकी देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह सब भगवान राम की कृपा है। ‘सबका साथ-सबका विकास हमारा नारा नहीं बल्कि मिशन है, जो धरातल पर भी दिखाई देता है। 

लोग हुनरमंद बनकर अपने पैरों पर हो रहे हैं खड़े
नंदी ने कहा कि मोदी सरकार में लोगों का विकास हुआ है। हुनरमंद बनकर लोग अपने पैरों में खड़े हो रहे है। हैंडमेड चीज आजकल खूब बाजार में छाई है। आज विश्व में भारत की ताकत बढ़ी है। दूसरे देश भारत की तरफ आशा भरी निगाहों से देखते हैं। कोविड काल में मोदी सरकार ने अपने देशवासियों को वैक्सीन लगवाने के साथ दूसरे देश के लोगों की भी चिन्ता की। उन्हें भी वैक्सीन उपलब्ध कराई। 

परेशानी को चैलेंज समझें और अवसर बनाएं
औद्योगिक विकास मंत्री नंदी ने कहा कि भारत दुनिया की पांचवी मजबूत अर्थव्यवस्था है। यह मुकाम कड़ी मेहनत और संघर्ष से देश ने हासिल किया है। उन्होंने कहा, बिना संघर्ष के कुछ भी नहीं मिलता है। यहां पर आज स्टाल लगाने वाले लोगों ने संघर्ष करके मुकाम पाया है। सीख देते हुए कहा, जिंदगी में कभी कोई परेशानी आए, घबराना नहीं। अगर घबराए और चिंता करने लगे तो उसी में डूब जाएंगे। बल्कि परेशानी को चैलेंज माने। उसे अवसर के रूप में लेकर संघर्ष करें, आप सफलता की नई ऊचाइयों पर पहुंच जाएंगे।

Also Read