Kannauj News : शादी का झांसा देकर चार बच्चों की मां से दुष्कर्म, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बनाया अश्लील वीडियो

UPT | सांकेतिक तस्वीर

Jun 20, 2024 10:33

कन्नौज में चार बच्चों की मां को एक युवक से प्यार हो गया। दोनों के बीच मोबाइल फोन पर लंबी बातचीत होने लगी। महिला का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक शर्मनाक घटना प्रकाश में आई है। कन्नौज में चार बच्चों की मां को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर रेप किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान आरोपी युवक ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बना रहा है। इसके साथ ही शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसपी को दी है। इसके साथ ही आरोपी युवक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

ठठिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली महिला के पति बाहर नौकरी करते हैं। महिला चार बच्चों के साथ कन्नौज में रहती है। महिला ने पुलिस को बताया कि एक अंजान नंबर से युवक का फोन आया था। उसने अपनी बातों में फंसा लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत होने लगी।

घर में किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि बीते एक मई को युवक अपने एक साथी के साथ घर आ गया। उस समय बच्चे पड़ोस में खेलने के लिए गए थे। आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे बेहोशी की हालत में चली गई। इसके बाद युवक ने दुष्कर्म किया। 3 जून को शादी करने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया।

एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पीड़िता का कहना है कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी अमित कुमार आनंद से शिकायत की है। एसपी ने कार्रवाई का अश्वासन दिया है। पुलिस फिलहाल इस घटना की जांच में जुटी है। 

Also Read