Kanpur News : सपा विधायक अमिताभ वाजपेई हनुमान मंदिर से थाने तक करेंगे दंडवत, पनकी में देंगे गिरफ्तारी

UPT | सपा विधायक अमिताभ वाजपेई

Apr 19, 2024 16:21

सपा विधायक अमिताभ वाजपेई हनुमान मंदिर से दंडवत करते हुए पनकी थाने में गिरफ्तारी देने के लिए जाएंगे। उन्होंने पत्र जारी कर पुलिस कमिश्नर को इसकी जानकारी दी है। ईद के दिन सपा नेता विकास सम्राट की गिरफ्तारी के विरोध में थाने परिसर पर धरना दिया था। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से तीखी झड़प हुई थी। 

Kanpur News: यूपी के कानपुर से सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने कानपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है। सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने पत्र जारी कर जानकारी दी है कि शनिवार को पनकी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ—पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मंदिर से पनकी थाने तक दंडवत करते हुए गिरफ्तारी देने जाएंगे। उनका पत्र सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कानपुर पुलिस की तुलना अंग्रेजी हुकुमत की है।

सपा नेता सम्राट विकास गोविंद नगर विधानसभा सीट से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। ईद के दिन अर्मापुर ईदगाह में नमाजियों के लिए सम्राट विकास लस्सी, मट्ठे और पानी का स्टॉल लगाया था। सम्राट विकास ने पार्टी का झंडा और बैनर भी लगा रखा था। पुलिस ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए, पार्टी का बैनर हटवा दिया था। इस पर सम्राट विकास और डीसीपी वेस्ट समेत पुलिस कर्मियों से झड़प होने लगी थी। इसके बाद सम्राट विकास को पुलिस ने हिरासत में लेकर पनकी थाने भेज दिया था।

पनकी पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा
आर्यनगर विधानसभा सीट से सपा विधायक अमिताभ वाजपेई और इंडिया गठबंधन प्रत्याशी आलोक मिश्रा अपने समर्थकों के साथ पनकी थाने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के विरोध में सपा विधायक—कांग्रेस प्रत्याशी समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान सपा विधायक अमिताभ् वाजपेई की पुलिस अधिकारियों से तीखी झड़प हुई थी। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना के बाद पनकी पुलिस ने 13 अप्रैल को सपा विधायक, कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा समेत पांच नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

विधायक ने खुद दी तारीख
सपा विधायक पुलिस से गिरफ्तारी देने की तारीख मांग रहे थे। लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से गिरफ्तारी की तारीख नहीं दी गई। इसके बाद सपा विधायक अमिताभ वाजपेई ने पत्र जारी कर पुलिस को खुद गिरफ्तारी की तरीख देदी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन से अपील की है कि गिरफ्तारी की व्यवस्था कर लें। उन्होंने कहा कि मैं भी जनसेवक हूं। यदि राजपत्रित अधिकारी किसी मामले में मुझसे मिलते हैं, तो सरकारी कार्य में व्यधान कैसे हो सकता है।
 

Also Read