संसद में दिखा सपा सांसदों का जलवा : सिर पर लाल टोपी, गले पर अंगौछा-हाथों में संविधान, अयोध्या सांसद पर टिकी सभी की नजरें

UPT | संसद में दिखा सपा सांसदों का जलवा

Jun 24, 2024 16:17

लोकसभा का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गया। प्रोटेम स्पीकर ने सभी सांसदों को शपथ दिलाई। इस दौरान प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, राहुल गांधी समेत सभी सांसदों ने शपथ ली। इसके साथ ही संसद में सपा सांसदों का जलवा देखने को मिला।

UP News : लोकसभा चुनाव के बाद देश में नई सरकार का गठन हो गया है। इसके साथ ही सोमवार से मानसून सत्र की शुरूआत हो गई। संसद सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत सभी सांसदों ने शपथ ली। संसद में समाजवादी पार्टी के सांसदों का अलग ही जलवा देखने को मिला। सपा सांसदों के सिर पर लाल टोपी, गले पर अंगौछा और हाथों में संविधान की किताब थी। सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने 37 सांसदों के साथ संसद में एंट्री की।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद का हाथ पकड़कर उन्हें आगे लाए। अखिलेश के साथ अवधेश प्रसाद, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव और उनके परिवार के अन्य सांसद सबसे आगे थे। संसद में प्रवेश करते ही भाजपा सांसदों और अन्य सहयोगी दलों के सांसदों की निगाहें फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद पर टिकी थीं। सबकी निगाहें अयोध्या प्रसाद पर टिकी थीं।

अखिलेश ने समाज को दिया संदेश
सपा मुखिया अखिलेश यादव जिस तरह से अवधेश प्रसाद को महत्व दे रहे हैं। इसके लोग राजनीतिक मायने भी निकाल रहे हैं। अवधेश प्रसाद दलित बिरादरी के पासी समाज से आते हैं। अखिलेश यादव समाज को संदेश देना चाहते हैं कि सपा दलित समाज के साथ हैं। समाजवादी पार्टी पर आरोप लगते रहे हैं कि सपा यादव और ओबीसी को ज्यादा महत्व देते हैं। संसद में अवधेश प्रसाद की जिस प्रकार से एंट्री कराई है, इसको आने वाले विधानसभा चुनावों से भी जोड़कर कर देखा जा रहा है।

37 सांसदों के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी
यूपी में 1989 के बाद से बीजेपी की राजनीति अयोध्या राम मंदिर इर्दगिर्द घूमती रही है। अयोध्या राम मंदिर बीजेपी के एजेंडे में सबसे ऊपर रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 के मुकाबले यूपी में 29 सीटें कम मिली हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को अयोध्या की भी सीट गंवानी पड़ी है। सपा ने यूपी में 37 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। सपा देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

Also Read