Kanpur News: शहर के इन इलाकों में आज रहेगा बिजली का संकट, जाने वजह

UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Oct 27, 2024 06:09

कानपुर शहरवासियों के लिए बड़ी जानकारी सामने निकल कर आई है।शहर के आज कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। गोविंद नगर डिवीजन के विद्युत कॉलोनी सब स्टेशन में आज रविवार को 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

Kanpur News: कानपुर शहरवासियों के लिए बड़ी जानकारी सामने निकल कर आई है।शहर के आज कई इलाकों में लोगों को बिजली कटौती की समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। गोविंद नगर डिवीजन के विद्युत कॉलोनी सब स्टेशन में आज रविवार को 10 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। जिसकी वजह से सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसकी वजह से बर्रा दो,तीन, पांच ,6 में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। यह जानकारी केस्को मीडिया प्रभारी ने दी है।उन्होंने ये भी बताया कि शहर के लोगो को समस्या न हो इसके लिए दूसरे श्रोत से बिजली आपूर्ति कराने का हर संभव प्रयास करने का प्रयास किया जाएगा है।

इन इलाकों में भी रहेगी बिजली की कटौती
केस्को की ओर से रविवार को बिजली संबंधित कार्य कराए जाएंगे। जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में शटडाउन रहेगा। यहां कई घंटे के लिए सप्लाई प्रभावित रह सकती है। चंद्रिका देवी फीडर पर 11 से दोपहर 3:00 बजे, दबौली क्षेत्र में सुबह 11 बजे से 2 बजे,गोविंदनगर क्षेत्र में सुबह 9:00 से 11:00 बजे,मीता सराय गांव में सुबह 10:00 से दोपहर 3 बजे, स्वराज नगर,एमआईजी,सुंदर नगर, एफ ब्लॉक पनकी मंदिर क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे दोपहर 2:00 बजे, धामीखेड़ा में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे ,पी ब्लॉक,ओ ब्लॉक में दोपहर 1:00 से 3:00 बजे ,बारासिरोही सब स्टेशन के माधमपुरम और आईआईटी सोसाइटी क्षेत्र में सुबह 11:00 से 3:00 बजे ,सिंहपुर सब स्टेशन के दुर्गापुर,मक्का पुरवा,भोला पुरवा में सुबह 10 से दोपहर 12:30 तक शटडाउन रहेगा।

Also Read