Kanpur News : पूर्व मंत्री के घर चोरों ने दिनदहाड़े किया चोरी का प्रयास, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

UPT | पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Oct 24, 2024 18:28

कानपुर के काका देव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बार फिर से चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दिए हैं। जहां चोरों ने पूर्व मंत्री के बंगले में दिनदहाड़े दोपहर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। जब काम कर रहे लोगो को आहट मिली तो लोगों ने शोर मचाया।जिसके बाद सूचना पर पॅहुची पुलिस ने एक चोर को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Kanpur News : कानपुर के काका देव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बार फिर से चोरों के हौसले बुलंद दिखाई दिए हैं। जहां चोरों ने पूर्व मंत्री के बंगले में दिनदहाड़े दोपहर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। जब काम कर रहे लोगो को आहट मिली तो लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनते ही पूर्व मंत्री के बेटे ने चोरों को दौड़ा लिया और दोनों छत से कूदते हुए भाग गए।एक भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरा पूर्व मंत्री के तीन घर दूर कर कंबल में जाकर छिप गया। महिला के शोर मचाने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया।


पूर्व मंत्री के घर पर चोरी का हुआ प्रयास
बता दें कि काकादेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत थाने से चंद कदम की दूरी पर पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह का बंगला है।परिवार में छोटे बेटे अमित प्रताप सिंह उनकी पत्नी और बच्चे है।बड़ा बेटा आशीष अपने परिवार के साथ श्यामनगर में रहता है।अमित ने बताया कि कल बुधवार दोपहर 2:00 बजे वह नीचे कमरे में थे।बाहर गार्डन में नौकर काम कर रहा था।इसी दौरान घर के बगल में रहने वाले प्लास्टिक फैक्ट्री मालिक प्रकाश तुलसियान के बंद बंगले का गेट फांदकर दो चोर अंदर आ गए। इसके बाद दीवार के रास्ते छत पर चढ़कर उनकी छत पर आ गए।जब उनके नौकर की नजर में पड़ी तो उसने अमित को सूचना दी।

अमित डंडा लेकर दो अन्य लोगों के साथ छत पर पहुंचे तो चोर छत के रास्ते भागने लगे। एक चोर भाग निकला जबकि दूसरा चोर तीन घर छोड़कर एक मकान में घुस गया। कमरे में कंबल ओढ़कर बैठ गया। यह देख महिला शोर मचाते हुए बाहर भाग गई।इसी बीच पहुंची पुलिस ने चोर को दबोच लिया। चोर ने पूछताछ में अपना नाम बाबा बताया है।

Also Read