उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर सफर हुआ महंगा : एक मार्च से इन रास्तों पर देना होगा टोल, जाने क्या हैं दरें

UPT | उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर सफर हुआ महंगा

Mar 01, 2024 01:37

उन्नाव से रायबरेली हाईवे पर सफर करना महंगा हो गया है। 29 फरवरी रात 12 बजे यानी कि एक मार्च से इस हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल देना...

Kanpur News : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव के बदरका से रायबरेली लालगंज तक एनएच-31 का चौडीकरण कर फोरलेन सड़क तैयार कर ली है। उन्नाव से रायबरेली हाईवे पर सफर करना महंगा हो गया है। 29 फरवरी रात 12 बजे यानी कि एक मार्च से इस हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को टोल देना पड़ेगा। दिल्ली स्थिति मुख्यालय से इसकी मंजूरी मिल गई है। इसके लिए एनएचएआई ने अकवाबाद के पास टोल बूथ बनाया है। सभी वाहनों के लिए टोल की दरें अलग-अलग रखी गईं हैं।

कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग के बदका मोड़ से एनएचएआई ने एनएच-31 को फोरलेन बनाया है। यह हाईवे बदरका से सिकंदरपुर, बेथर, बीघापुर और तकिया होते हुए लालगंज रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ता है। इस हाईवे में उन्नाव-रायबरेली के बीच की दूरी 65 किलोमीटर है। हाईवे फोरलेन बनने के बाद चंद मिनटों में इस सफर को पूरा किया जा सकता है। पहले यह हाईवे सिंगल रोड में था, और आबादी से होकर गुजरता था। जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती थी।

आठ किलोमीटर लंबा बाईपास
इस फोरलेन हाईवे में उन्नाव से लालगंज के बीच एक बाईपास, चार रेलवे ओवर ब्रिज और 12 अंडरपास बनाए गए हैं। जिससे वाहन सवार बिना किसी रूकावट के सफर कर सकते हैं। कोरारी गांव के पास 8 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया गया है, और भैंसाई के पास जाकर मिलता है। बाहर से आने वाले वाहनों के साथ ही क्षेत्रीय जनता को भी टोल देना होगा।

टोल में देना होगा शुल्क
उन्नाव-रायबरेली फोरलेन हाईवे पर कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहनों को 110 रुपए देना होगा, 24 घंटे में वापसी करने पर 170 रुपए देने होंगे। मिनी बस और हल्के कार्माशियल वाहनों को एकल दिशा में जाने पर 180 रुपए और 24 घंटे में वापसी करने पर 270 रुपए देने होंगे। बस या ट्रक दो एक्सल एकल दिशा में जाने पर 280 रुपए और 24 घंटे में वापसी पर 570 रुपए देने होंगे। भारी वाहन चार से छह एक्सल को एकल दिशा में जाने पर 595 रुपए और 24 घंटे में वापसी पर 895 शुल्क देना होगा। भारी वाहन सात या फिर उससे अधिक एक्सल वाहनों को 725 रुपए और 24 घंटे में वापसी पर 1090 रुपए देने होंगे।

Also Read