कन्नौज से बड़ी खबर : मच्छर मारने की अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में केमिकल से दो महिला कर्मचारियों की मौत, दो की हालात गंभीर

UPT | पुलिस ने फैक्ट्री की जांच की।

Oct 25, 2024 20:18

कन्नौज में मच्छर मारने वाली अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में जहरीले केमिकल की गंध से दो महिला कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि फैक्ट्री संचालक गेट पर ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Short Highlights
  • कन्नौज में अनियमितताओं के बीच चल रही थी मच्छर  मारने वाली अगरबत्ती  बनाने की फैक्ट्री
  • डीएम, एसपी और सीओ सीटी मृतकों के घर पहुंचे, कार्रवाई का भरोसा दिया
  • फैक्टरी संचालक ताला लगाकर हुआ फरार
Kannauj News : यूपी के कन्नौज से एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मच्छर मारने वाली अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री में जहरीले केमिकल की गंध से चार महिला कर्मचारियों की हालत बिगड़ गई। उन्हें बेहोशी की हालत एक प्राइवेट डॉक्टर के क्लिनिक पर ले गए। जहां से डॉक्टर ने तीन महिलाओं को कानपुर रेफर किया गया, लेकिन एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी महिला की शुक्रवार को घर पर मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं का गंभीर हालत में कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद फैक्ट्री संचालक ताला लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मोहल्ला चौकी मुस्तफापुर में मच्छर मारने वाली अगरबत्ती बनाने वाली फैक्ट्री है। जिसमें लगभग 70 कर्मचारी काम करते हैं। गुरुवार देर शाम फैक्टरी में अगरबत्ती बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान अगरबत्ती में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल की गंध की चपेट में चार महिला कर्मचारी आ गईं। 

रास्ते में तोड़ा दम 
जहरीले केमिकल की गंध से प्रीति (21 वर्ष), दिव्य (35 वर्ष), गौरी (22 वर्ष), प्रिया (23 वर्ष) की हालत बिगड़ने लगी। साथ में काम करने वाले कर्मचारियों ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया। गौरी, प्रीति और दिव्या को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय आधी रात को गौरी ने दम तोड़ दिया। प्रीति और दिव्या का उपचार चल रहा है।

मृतकों के घर पहुंचे अधिकारी 
प्रिया के परिजन उसे दवा दिलवाकर घर लेकर चले गए। रात में उसे उल्टियां हुईं और सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे में दो लोगों की मौत होने से क्षेत्र में कोहराम मच गया। हादसे के बाद डीएम, एसपी अमित कुमार आनंद और सीओ सीटी मृतकों के घर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

एसपी ने दिए जांच के आदेश 
एसपी अमित. कुमार आनंद के मुताबिक दोनों महिलाओं के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फैक्ट्री में हादसे की वजह अनियमितताओं की जांच करने के लिए फायर सेफ्टी की टीम को भेजा गया था। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read