Kanpur News : यूपीएमआरसी ने परिचलन सेवा शुरू होने के 7 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया मेट्रो दिवस का जश्न

UPT | कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Sep 05, 2024 23:24

महिला सशक्तिकरण को समर्पित मेट्रो दिवस 2024 की विशिष्ट अतिथि डॉ अरुणिमा सिन्हा ने यूपीएमआरसी की मेट्रो परिचालन सेवा के 7 वर्ष पूर्ण होने और 10 करोड़ यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करने पर शुभकामाएं दीं।

Kanpur News : उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) द्वारा आज राज्य में पहली बार मेट्रो परिचालन आरंभ करने की 7वीं वर्षगांठ मनाई गई। यूपीएमआरसी ने 5 सितंबर 2017 को ही लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में अपनी पहली मेट्रो ट्रेन सेवा आरंभ की थी। इस उपलक्ष्य में लखनऊ के हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कानपुर मेट्रो के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी वर्चुअल माध्यम से इस समारोह में हिस्सा लिया। इस वर्ष मेट्रो स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ अरुणिमा सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। 

महिला सशक्तिकरण को समर्पित मेट्रो दिवस 2024 की विशिष्ट अतिथि डॉ अरुणिमा सिन्हा ने यूपीएमआरसी की मेट्रो परिचालन सेवा के 7 वर्ष पूर्ण होने और 10 करोड़ यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं विश्वस्तरीय सेवा प्रदान करने पर शुभकामाएं दीं। उन्होंने कहा कि जो दृढ़ संकल्प मैंने अपने अंदर माउंट एवरेस्ट चढ़ते हुए देखा था वही दृढ़ संकल्प मैंने यूपीएमआरसी में आ कर देखा। आप लोगों का यात्रियों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित एवं आरामदायक सफर देने का जज़्बा तारीफ के काबिल है। उन्होंने मेट्रो दिवस पर उन्हें आमंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश मेट्रो का शुक्रिया अदा किया और कहा कि, यूपीएमआरसी देश भर की मेट्रो के लिए एक रोल मॉडल है।

इस अवसर पर यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि मैं यूपीएमआरसी की पूरी टीम को इन 7 वर्षों में हासिल की गई शानदार उपलब्धियों के लिए बधाई देता हूं। यह वर्ष उत्तर प्रदेश मेट्रो के लिए बेहद गौरवशाली रहा है। इस वर्ष हमने कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-2 (सीएसए - बर्रा-8) के सभी सेक्शन पर सिविल निर्माण कार्य आरंभ किया। आगरा मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो परिचालन सेवाएं आरंभ हुईं। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष उत्तर प्रदेश मेट्रो को उत्कृष्ट यात्री सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित भी किया। हमने मेट्रो की नींव रखते ही ऐसी मेट्रो बनाने का सपना देखा था जो महिलाओं, दिव्यांगजन के सफ़र को सुरक्षित एवं आरामदायक बनाये। 10 करोड़ यात्रियों का विश्वास हमें इस दिशा में और मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है। हमने अपने मेट्रो यात्रियों को यात्रा से अधिक देने का हमेशा प्रयास किया है। हम मेट्रो में बर्थडे, किटी एवं प्री-वेडिंग शूट से यात्रियों के ख़ास पल को यादगार बना रहे हैं।

सुशील कुमार ने अपने संबोधन में आगे कहा कि कि उत्तर प्रदेश मेट्रो द्वारा कानपुर मेट्रो कॉरिडोर-1 (आईआईटी - मोतीझील) के बैलेंस सेक्शन में तेज गति से निर्माण कार्य किया जा रहा है। जल्द ही शहर के सभी महत्वपूर्ण केंद्र जैसे; बाजार, शिक्षण संस्थान, कार्यालय, अस्पताल और स्टेशन मेट्रो से जुड़े होंगे, जिससे शहर के अंदर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित होने से आर्थिक प्रगति के द्वार भी खुलेंगे। 

हर वर्ष की तरह इस साल भी यूपीएमआरसी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को एम.डी गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। कानपुर मेट्रो के जितेंद्र चक्रवर्ती, सहायक अभियंता/ई एंड एम को बेस्ट मेनटेनंस स्टॉफ और अंकित सक्सेना, कनिष्ठ अभियंता /रोलिंग स्टॉक को बेस्ट ऑपरेशन एंड रोलिंग स्टॉक स्टॉफ कैटेगरी में एम.डी. सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया। मानसी शर्मा, सहायक प्रबंधक/एस एंड टी को बेस्ट प्रोजेक्ट स्टॉफ कैटेगरी में एम.डी. ब्रॉन्ज मेडल प्रदान किया गया।

Also Read