ऑथर Deepak Yadav

69000 शिक्षक भर्ती : शिक्षा निदेशालय पर नौकरी पाने-बचाने का संघर्ष, अनारक्षित चयनित और आरक्षित अभ्यर्थियों का एक साथ प्रदर्शन

UPT | एससीईआरटी कार्यालय के बाहर सामान्य वर्ग के शिक्षकों का प्रदर्शन।

Aug 22, 2024 17:06

69000 सहायक अध्यापक भर्ती के सामान्य वर्ग के शिक्षक भी सड़क पर उतर आए हैं। उनका कहना है कि नई मेरिट सूची बनने के बाद नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Lucknow News : राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) कार्यालय के बाहर नौकरी पाने और बचाने का संघर्ष हो रहा है। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी जहां नई मेरिट सूची व भर्ती के लिए काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, भर्ती के चयनित सामान्य श्रेणी के शिक्षकों का कहना है कि नई मेरिट सूची बनने के बाद उनकी नौकरी जाने का खतरा मंडरा रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

सामान्य वर्ग के शिक्षकों की नौकरी पर मंडराया खतरा
प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अनारक्षित श्रेणी के कार्यरत हजारों  शिक्षक अपनी मांगों को लेकर सुबह एससीईआरटी पर पहुंच गए। शिक्षकों ने कहा कि सरकार को सभी वर्गों के साथ न्याय करना चाहिए। इस भर्ती में आरक्षण के घोटाले का असर शिक्षकों पर नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमावली में दी गई व्यवस्था को लागू किया जाए। महराजगंज की प्रिया राय ने कहा कि 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के चयनित सामान्य वर्ग के शिक्षकों ने छेड़ा नहीं जाए। गोण्डा के अनुपम पाण्डेय ने कहा कि हम चार साल से पढ़ा रहे हैं। सरकार को हमारे साथ न्याय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को समायोजित करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी भी दशा में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की चयनित सूची को न छेड़ा जाए।

Also Read